उत्तर प्रदेश लखनऊ में,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट। मालूम होकि उत्तर प्रदेश में, भीषण गर्मी का दौर फिर शुरू हो गया है। आंधी-बारिश में, पांच डिग्री तक गिरा दिन का पारा शुक्रवार को 4 डिग्री तक बढ़ गया। वहीं रात के पारे ने भी तेजी दिखाई है, और ज्यादातर हिस्सों में, बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में, भी 4 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज हुई है। बाराबंकी में, दिन का तापमान बृहस्पतिवार को 38 डिग्री था, जो शुक्रवार को बढ़कर 42 डिग्री हो गया। मौसम विभाग ने चेताया है कि भीषण गर्मी के लिए तैयार हो जाएं। एक सप्ताह तक गर्मी, लू के हालात प्रदेश में बने रहेंगे। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पूरे प्रदेश में, मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में, लू का प्रकोप भी बना रह सकता है। मौसम 13 जून तक शुष्क रहने के आसार है। प्रदेश में, इन दिनों में लू चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी ललितपुर और आसपास के इलाकों के लिए लू का आरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, कन्नौज, रायबरेली, हाथरस, मैनपुरी व आसपास के इलाकों में, लू का येलो अलर्ट जारी किया गया हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Weather Updates: उत्तर भारत में फिर आई झुलसाने वाली गर्मी, 2 से 3 डिग्री और बढ़ेगा तापमान
Weather Updates: उत्तर भारत में फिर आई झुलसाने वाली गर्मी, 2 से 3 डिग्री और बढ़ेगा तापमान
ट्रैन में यात्री के सिलिंडर ब्लास्ट होने की वजह से सफर कर रहे 10 यात्री की मृत्यु 50 घायल.!
News: ट्रैन के प्राइवेट कोच में सुबह के समय कॉफी बनाते हुए भीषण आग लग गई जिससे 10...
MOTO GP Championship का आगाज, Budh International Circuit पर प्रैक्टिस सेशन की शुरुआत | Greater Noida
MOTO GP Championship का आगाज, Budh International Circuit पर प्रैक्टिस सेशन की शुरुआत | Greater Noida
भारतऐवजी हिंदुस्तान... राज ठाकरेंनी का केला बदल? | Vasant More Raj Thackeray | Pune News
भारतऐवजी हिंदुस्तान... राज ठाकरेंनी का केला बदल? | Vasant More Raj Thackeray | Pune News