जनपद आजमगढ़ में,हत्या आत्महत्या में उलझी कहानी पुलिस जांच में जुटी।मालूम होकि जनपद आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा रेलवे स्टेशन से पश्चिम आउटर सिग्नल के समीप भीटे पर आज शनिवार की भोर में, 62 वर्षीय अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में, पेड़ से घुटने के बल लटका हुआ शव पाया गया। वहीं कूछ दूरी पर रेलवे ट्रैक पर एक अन्य व्यक्ति बेहोशी हालत में, पाया गया। घटना को लेकर इस बात की चर्चा जोरों पर है कि हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए। शव को पेड़ से लटकाया गया है। मृतक दिल्ली में, रहकर दर्जी का काम करता था। जानकारी के अनुसार तिलकधारी उम्र 62 वर्ष पुत्र बद्री निवासी ग्राम मारूफपुर निजामाबाद का शव आज शनिवार की भोर में, फरिहा रेलवे स्टेशन से पश्चिम आउटर सिग्नल के समीप भीटे पर घुटने के बल पेड़ से लटका हुआ पाया गया। वहीं कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक पर कैलाश पुत्र सहदेव बेहोशी हालत में मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार बीती रात मृतक और कैलाश एक साथ रेलवे ट्रैक के आस-पास दिखाई दिये। दोनों लोगों का पैंट शर्ट एक ही कलर का है। मृतक की हत्या कर उसे फांसी का रूप दिया गया है। कैलाश को होश आने पर ही स्पष्ट होगा कि मृतक की मौत कब और कैसे और किस हालत में हुई हैं। घटना की सूचना मिलते ही फरिहा चौक इंचार्ज प्रमोद कुमार सिंह, थानाध्यक्ष सच्चिदानंद यादव अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताते चलें कि 6 जून की रात 12 बजे के आसपास छोटे भाई अरविंद और मृतक तिलकधारी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। छोटा भाई ने नशे की हालत में तिलकधारी को मारा पीटा और मृतक तभी से घर से निकल गया था। मृतक के पास चार पुत्र हैं चारो अलग-अलग शहरों में रहकर कमाते हैं। जबकि छोटा लड़का उनके साथ दिल्ली में, ही रहकर सिलाई का कार्य करता था।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Latur:- कुमठा येथे अज्ञाताने शेतकऱ्यांची सोयाबीनची बनिम पेटवली, तीन लाखांचे नुकसान
Latur:- कुमठा येथे अज्ञाताने शेतकऱ्यांची सोयाबीनची बनिम पेटवली, तीन लाखांचे नुकसान
আলফাৰ শ্বহীদ দিৱদ উদযাপন।
৩১ তম শ্বহীদ দিবস🙏
সংযুক্ত মুক্তি বাহিনী অসমৰ লাকুৱা নৱ নিৰ্মাণ কেন্দ্ৰত আজি...
સોસાયટી ફોર ધી વેલફેર ઓફ મેન્ટલી રીટાર્ડેડ દ્વારા વિશ્વ માનસિક ક્ષિતિદિન ની ઉજવણી નિમિત્તે ચિત્ર....
સોસાયટી ફોર ધી વેલફેર ઓફ મેન્ટલી રીટાર્ડેડ દ્વારા વિશ્વ માનસિક ક્ષિતિદિન ની ઉજવણી નિમિત્તે...
Harsha Upadhyaya’s Stock Picks | बाजार पर जानें क्या है Harsha Upadhyay पर क्या है नजरीया | Nifty
Harsha Upadhyaya’s Stock Picks | बाजार पर जानें क्या है Harsha Upadhyay पर क्या है नजरीया |...