देश में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है. पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. लोकसभा चुनाव में एनडीए को 293 और इंडिया गठबंधन को 234 सीटें मिली हैं. नीतीश कुमार एनडीए के सहयोगी दल जेडीयू के नेता हैं. उन्होंने बिहार में 12 सीटों पर जीत हासिल की है. इस लिहाज पर उनका होना एनडीए के लिए बहुत अहम है. वहीं JDU सूत्रों के हवाले से खबर है कि नीतीश कुमार ने तीन मंत्रालय की मांग रखी है. उन्होंने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के साथ ही चार सांसद पर एक मंत्रालय का फॉर्मूला सरकार के सामने रखा है. दरअसल 12 सांसद जेडीयू के है, इसलिए वह 3 मंत्रालय चाहती है. सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक नीतीश कुमार रेल , कृषि और वित्त मंत्रालय चाहते हैं. वहीं रेल मंत्रालय प्राथमिकता में है. बता दें कि बिहार में नीतीश कुमार ने 16 और बीजेपी ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था. नीतीश की जेडीयू और बीजेपी ने एक बराबर 12-12 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में 240 सीटें जीती हैं, इस लिहाज से वह बहुमत से दूर है. ऐसे में एनडीए के लिए 12 सीटें जीतने वाले नीतीश कुमार और 16 सीटें जीतने वाले चंद्रबाबू नायडू काफी अहम हैं. सरकार बनाने के लिए दोनों ही नेताओं की एनडीए को जरूरत होगी. दोनों पर ही नई सरकार को काफी ध्यान देना होगा. दोनों ही सहयोगियों को नाराज करना सही नहीं होगा. ऐसे में सूत्रों के हवाले से नीतीश कुमार की मांग सामने आई है. वह मोदी 3.0 सरकार में तीन मंत्रालय चाहते हैं. नीतीश कुमार ने 12 सीटों पर जीत हासिल की तो इंडिया गठबंधन भी उनसे संपर्क साधने लगा. खबर ये भी थी कि शरद पवार ने उनसे फोन पर बात की थी. वहीं लालू यादव से उनकी बातचीत की जानकारी भी सामने आई थी. वहीं सम्राट चौधरी भी उनसे मिलने पहुंचे थे.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ડીસા ભીલડી હાઈવે પર મધ્યપ્રદેશના શિક્ષણ મંત્રીની ગાડીને અકસ્માત નડ્યો જાનહાનિ ટળી..
ડીસા ભીલડી હાઈવે પર મધ્યપ્રદેશના શિક્ષણ મંત્રીની ગાડીને અકસ્માત નડ્યો જાનહાનિ ટળી..
দৰং জিলাত পুনৰ কভিড আক্ৰান্ত
দৰঙ জিলাত পুনৰ কোভিডত আক্ৰান্ত হৈছে কেইবাজনো লোক। দৰং জিলা স্বাস্থ্য বিভাগে জনোৱা মতে দৰঙত ৮ জন...
भारी बारिश और बर्फबारी के बीच क्या है चारधाम यात्रा का हाल, इस तारीख तक लगी रोक
मौसम का मिजाज देश के कई इलाकों में करवट ले रहा है. मई के महीने की शुरुआत कई क्षेत्रों में बारिश...
6 Early Warning Signs of Kidney Disease | Do Not Ignore These Symptoms | Yatinder Singh
6 Early Warning Signs of Kidney Disease | Do Not Ignore These Symptoms | Yatinder Singh
Bangladesh: शेख हसीना को PM पद से हटाने के लिए एकजुट हुआ विपक्ष, विरोध प्रदर्शनों में हिंसा भड़कने का डर
Bangladesh News बांग्लादेश की मुख्य विपक्षी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट ने प्रधानमंत्री शेख...