राजस्थान में चुनावी गर्मी खत्म होने के बाद अब मौसम में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में एक हल्के प्रभाव का वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा, जिसका प्रभाव देर शाम तक बीकानेर संभाग में देखने को मिल सकता है. इसके साथ ही कल से आंधी-बारिश का भी दौर शुरू हो सकता है. मौसम विभाग ने इसको लेकर चेतावनी भी जारी कर दी है. जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, 6-7 जून को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर के साथ सीकर, झुंझुनूं, नागौर और जोधपुर के आसपास धूल भरी हवाएं चल सकती हैं. दोपहर बाद 30-40KM की स्पीड से तेज हवाएं चलने और आसमान में बादल छाने की भी आशंका है. इसके साथ ही कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तूफानी बारिश अथवा बूंदाबांदी की भी संभावना है. 8 जून को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव उत्तरी राजस्थान के साथ-साथ पूर्वी-दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झालावाड़, भरतपुर, अलवर, दौसा, जयपुर, प्रतापगढ़ और उनके आसपास के जिलों में देखने को मिल सकता है. इसलिए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से 8 जून को इन जिलों में आंधी-बारिश की संभावना बन सकती है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
कोटा शहर में देर रात को बरसी आफत की बारिश कई इलाकों में भरा पानी
कोटा शहर में रविवार रात को बरसी आफत की बारिश प्रेमनगर इलाके में सड़कों पर भरा पानी लोग हुए परेशान...
Jharkhand News: कौन हैं Jharkhand के होने वाले CM Champai Soren | Who is Champai Soren | Hindi News
Jharkhand News: कौन हैं Jharkhand के होने वाले CM Champai Soren | Who is Champai Soren | Hindi News
જેતપુરમાં નીકળેલા ઝેરી કેમિકલના ધુંવાળાથી વૃદ્ધાશ્રમમાં રહેતા વૃધ્ધોની હાલત બગડી #MUKHYA_SAMACHAR
જેતપુરમાં નીકળેલા ઝેરી કેમિકલના ધુંવાળાથી વૃદ્ધાશ્રમમાં રહેતા વૃધ્ધોની હાલત બગડી #MUKHYA_SAMACHAR
बहुत शर्म...' CJI Chandrachud ने स्कूल में मिली सज़ा को याद कर क्यों कहा इसे कभी नहीं भूलुंगा?
बहुत शर्म...' CJI Chandrachud ने स्कूल में मिली सज़ा को याद कर क्यों कहा इसे कभी नहीं भूलुंगा?
સાંતલપુરના વારાહી મામલતદાર કચેરીમાં આંગણવાડીની બહેનોએ રામધૂન બોલાવી
12 September 2022