लोकसभा चुनाव के परिणाम आने में अभी 3 दिन का वक्त बाकि है, लेकिन इससे पहले कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों ने अपने-अपने जीत के दावे मजबूत हो रहे हैं. इतना ही नहीं दोनों ही प्रमुख पार्टियां एक दूसरे पर चुनावी आंकड़ों को लेकर भी बयान बाजी कर रही हैं. कांग्रेस ने भाजपा के 400 पार के लक्ष्य पर सवाल उठाए तो, पलटवार में बीजेपी ने कांग्रेस के बयान को बौखलाहट करार देते हुए कहा कि 4 जून के बाद कांग्रेस नेशनल पार्टी से क्षेत्रीय पार्टी में तब्दील हो जाएगी. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने तो यहां तक कह दिया कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस को जानता मुंहतोड़ जवाब दे चुकी है. अब तो सिर्फ परिणाम सामने आना है. शनिवार को भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ की ओर से सामाजिक सरोकार के उद्देश्य से जल वितरण कार्यक्रम शुभारंभ के दौरान जोशी मीडिया से बात की. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस को फिर आड़े हाथों लिया. उन्होंने कांग्रेस की एग्जिट पोल से दूरी बनाने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस को अपनी हार का पहले से ही अंदेशा हो गया है, इसलिए वह एग्जिट पोल की डिबेट में अपने प्रवक्ताओं को भेजने से बच रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी दुर्गति की सोच नहीं रही और 400 पार के बारे में चर्चा कर रही है. देश के हर कोने में एक ही आवाज है अबकी बार 400 पार. यह विश्वास एक बड़ी जीत में तब्दील होगा. जोशी ने कहा कि राजस्थान की जनता भी 4 जून को कांग्रेस को जवाब देगी. विपक्ष के 400 पार के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे अपने हाथ को वोट नहीं डाल पा रहे हैं. इससे बड़ी दुर्गति और क्या होगी कांग्रेस पार्टी की. देश के हर कोने से 400 पार की आवाज आ रही है. यही फिर एक बार मोदी सरकार में तब्दील होगा. कांग्रेस 4 जून के बाद क्षेत्रीय पार्टी में तब्दली हो जाएगी. सीपी जोशी ने कहा कि वह तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं, वह ओबीसी, एसटी-एससी का आरक्षण खत्म करके बांटना चाहते हैं. 10 साल में किसी को खतरा दिखा क्या? यह भाजपा की सरकार नहीं होने देगी. प्रधानमंत्री के मौन साधना पर जोशी ने कहा कि यह लोग रोजा-इफ्तार करते हैं तो मीडिया लेकर जाते हैं, बाकी कार्यक्रम करते हैं तो मीडिया लेकर जाते हैं. मोदी ने अगर ध्यान कर रहे हैं तो इसमें क्या परेशानी? मंदिर जाने से इनको क्या तकलीफ है ? यही तुष्टीकरण कांग्रेस को डूबाने का काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपनी सरकार के कालखंड को देखना चाहिए. पांच साल के कालखंड में कांग्रेस कई समस्याएं छोड़कर गई. कांग्रेस ने राजस्थान को अग्रणी बनाने का कोई प्रयास नहीं किया, बिजली-पानी की समस्या के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया, सिर्फ नाटक किया, लेकिन बीजेपी सरकार ने 100 दिन में असंभव काम किए हैं. इसका रिजल्ट अगले 5 साल में आएगा. राजस्थान बिजली में भी आत्मनिर्भर बनेगा. सरकार हीटवेव को लेकर भी मुस्तैदी से काम कर रही है. मुख्यमंत्री से लेकर प्रदेश के जनप्रतिनिधि संगठन मुस्तैदी से काम कर रहा है. कांग्रेस को अपने 5 वर्षों का आंकलन करना चाहिए. प्रदेश की भजनलाल सरकार तो हर दिन जनता की सेवा के लिए काम कर रही है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
राष्ट्रीय एकता दिवस पर कलेक्ट्रेट में हुआ शपथ ग्रहण समारोह जिला कलक्टर ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
बाड़मेर, 29 अक्टूबर। राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में शपथ ग्रहण समारोह...
આમ આદમી પાર્ટીની પ્રેસ કોન્ફરન્સ યોજાઈ...
વિધાનસભાની ચૂંટણીમાં અત્યારે રાજકીય પક્ષો દ્વારા મતદારોને વિવિધ પ્રકારના વચનોની લ્હાણી કરવામાં...
Lok Sabha Speaker Election: K. Suresh पर कैसे भारी पड़ गए Om Birla? जानें पूरा समीकरण Congress | BJP
Lok Sabha Speaker Election: K. Suresh पर कैसे भारी पड़ गए Om Birla? जानें पूरा समीकरण Congress | BJP
SRH vs RCB: पति Virat Kohli की शतकीय पारी पर खुशी से झूम उठी Anushka Sharma, मैदान से ही कर डाला वीडियो कॉल
Anushka Sharma on Virat kohli 6th IPL century गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और...