पेंशनर का हुआ सम्मान समारोह आयोजित 

नैनवा शहर 31 may 2024 शुक्रवार को तहसील कार्यालय में कर्मचारियों का सेवानिवृत्ति कार्यक्रम आयोजित हुआ नैनवा तहसील से दो सहायक कर्मचारी बालकृष्ण शर्मा एवं रघुवीर सिंह एवं वरिष्ठ लिपिक रामविलास सेन के सेवानिवृत्ति होने के उपलक्ष में तहसील के कर्मचारियों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें तहसीलदार रामराय मीणा ,नायब तहसीलदार राम देव खेराढ़िया ,बालकृष्ण भट्ट व पृथ्वी सिंह ने माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी। साथ ही उपखंड अधिकारी दीपक मित्तल एवं तहसीलदार अब्दुल हफीज का स्थानांतरण होने पर उनको भी माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत के अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा मंत्रालय कर्मचारियों के उपाध्यक्ष बहाऊदीन मंसूरी, पटवार संघ के अध्यक्ष घनश्याम कहार रीडर ,सोनू जैन ,एसडीओ कार्यालय से चित्रलेखा जैन, लोकेश नागर, लोकेश चौपदार ,राजेंद्र सिंह सोलंकी कानूंका संघ ललित मोहन सैनी, आदि कर्मचारी मौजूद रहे! कार्यक्रम का संचालन बाबूलाल शर्मा ने किया।