फलोदी सट्टा बाजार के ताजा आंकलन में बीजेपी इस बार भी राजस्थान में बेहतर प्रर्दशन कर रही है। जिस एकमात्र सीट पर सट्टा बाजार ने बीजेपी को लड़ाई से बाहर बताया है वह पश्चिमी राजस्थान की हॉट सीट रही बाड़मेर है। यहां से बीजेपी के दो बार के सांसद कैलाश चौधरी चुनावी मैदान में थे। फलोदी सट्टा बाजार के ताजा भाव में कांग्रेस के उम्मीदवार उम्मेदाराम बेनीवाल की कीमत सबसे कम 80-90 पैसे हैं। सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रहे रविंद्र सिंह भाटी का भाव 1 रुपए 25 पैसे है। जबकि, बीजेपी के कैलाश चौधरी का भाव 3 रुपए हैं। ज्ञात हो कि फलोदी सट्टा बाजार में जिस भी प्रत्याशी/सीट का भाव सबसे कम होता है उसके जीतने का अनुमान उतना ही अधिक होता है। बाड़मेर सीट पर कैलाश चौधरी का भाव सबसे अधिक है, ऐसे में फलोदी सट्टा बाजार के आंकलन के अनुसार उनके जीतने की संभावनाएं कम देखी जा रही है। हालांकि यह केवल एक अनुमान है, फाइनल परिणाम 4 जून को सामने आएगा। फलोदी सट्टा बाजार के ताजा आंकलन के मुताबिक राजस्थान में इस बार बीजेपी को लगभग 20 सीटें मिलने का अनुमान है। जिन सीटों पर बीजेपी की जीत का अनुमान जताया जा रहा है उनमें जोधपुर, राजसमंद, कोटा, झालावाड़-बारां, जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, बीकानेर, पाली और अजमेर आदि शामिल हैं। वहीं जहां बीजेपी को नुकसान की संभावना फलोदी सट्टा बाजार ने बताया है वह दौसा, टोंक-सवाई माधोपुर और बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीटें हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ગુજરાતના આપ સહપ્રભારી રાઘવચઢ્ઢા ઉત્તરગુજરાતમાં પ્રચંડ પ્રચાર
ગુજરાતના આપ સહપ્રભારી રાઘવચઢ્ઢા ઉત્તરગુજરાતમાં પ્રચંડ પ્રચાર
Samsung के इस फोन को मिल रहा Android 14 अपडेट फीचर्स से लेकर कीमत तक, यहां जानें जरूरी डिटेल्स
Samsung अपने कस्टमर्स एक खुशखबरी है जिसके तहत Samsung Galaxy A13 4G को Android 14 अपडेट आधारित...
टिकटॉक को US में लगा एक और झटका, अमेरिकी ट्रस्ट और सुरक्षा प्रमुख एरिक हान 12 मई छोड़ेंगे कंपनी
न्यूयॉर्क, टिकटॉक ने कहा कि उसके यूएस ट्रस्ट और सुरक्षा के प्रमुख, एरिक हान, 12 मई को कंपनी...
মিছন বসুন্ধৰা ২ৰ SVAMITVA আঁচনিৰ অধীনত ড্ৰোন প্ৰযুক্তিৰ জৰিয়তে বিশদ জৰীপ কাৰ্যসূচী উদ্ধোধনী
মিছন বসুন্ধৰা ২ৰ SVAMITVA আঁচনিৰ অধীনত ড্ৰোন প্ৰযুক্তিৰ জৰিয়তে বিশদ জৰীপ কাৰ্যসূচী উদ্ধোধনী