फलोदी सट्टा बाजार के ताजा आंकलन में बीजेपी इस बार भी राजस्थान में बेहतर प्रर्दशन कर रही है। जिस एकमात्र सीट पर सट्टा बाजार ने बीजेपी को लड़ाई से बाहर बताया है वह पश्चिमी राजस्थान की हॉट सीट रही बाड़मेर है। यहां से बीजेपी के दो बार के सांसद कैलाश चौधरी चुनावी मैदान में थे। फलोदी सट्टा बाजार के ताजा भाव में कांग्रेस के उम्मीदवार उम्मेदाराम बेनीवाल की कीमत सबसे कम 80-90 पैसे हैं। सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रहे रविंद्र सिंह भाटी का भाव 1 रुपए 25 पैसे है। जबकि, बीजेपी के कैलाश चौधरी का भाव 3 रुपए हैं। ज्ञात हो कि फलोदी सट्टा बाजार में जिस भी प्रत्याशी/सीट का भाव सबसे कम होता है उसके जीतने का अनुमान उतना ही अधिक होता है। बाड़मेर सीट पर कैलाश चौधरी का भाव सबसे अधिक है, ऐसे में फलोदी सट्टा बाजार के आंकलन के अनुसार उनके जीतने की संभावनाएं कम देखी जा रही है। हालांकि यह केवल एक अनुमान है, फाइनल परिणाम 4 जून को सामने आएगा। फलोदी सट्टा बाजार के ताजा आंकलन के मुताबिक राजस्थान में इस बार बीजेपी को लगभग 20 सीटें मिलने का अनुमान है। जिन सीटों पर बीजेपी की जीत का अनुमान जताया जा रहा है उनमें जोधपुर, राजसमंद, कोटा, झालावाड़-बारां, जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, बीकानेर, पाली और अजमेर आदि शामिल हैं। वहीं जहां बीजेपी को नुकसान की संभावना फलोदी सट्टा बाजार ने बताया है वह दौसा, टोंक-सवाई माधोपुर और बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीटें हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Sehat Talk with Isha Bhatia Sanan S2, Ep9: Understanding PMS [पीरियड्स से पहले गुस्सा क्यों आता है?]
Sehat Talk with Isha Bhatia Sanan S2, Ep9: Understanding PMS [पीरियड्स से पहले गुस्सा क्यों आता है?]
ગુજરાતમાં આંદોલનકારી કર્મચારીઓ સામે સરકાર એક્શનમાં, પોલીસે શુ કહ્યું?
ગુજરાતમાં આંદોલનકારી કર્મચારીઓ સામે સરકાર એક્શનમાં, પોલીસે શુ કહ્યું?
काय बोलावं आता? लांडग्यासारखा दिसण्यासाठी तरुणाने खर्च केले 18 लाख बघा नेमकी बातमी काय...?
काय बोलावं आता? लांडग्यासारखा दिसण्यासाठी तरुणाने खर्च केले 18 लाख बघा नेमकी बातमी काय...?
Supreme Court ने खारिज की तुषार गांधी की अवमानना याचिका, दिल्ली पुलिस के खिलाफ किया था शीर्ष अदालत का रुख
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने 2021 के अभद्र भाषा मामले में कथित निष्क्रियता को लेकर दिल्ली...