बूंदी के नैनवां उपखंड के करीरी और जरखोदा के बीच फार्म पौंड में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक गुजरात के राजकोट का रहने वाला था। युवक के परिजनों को सूचना कर दी गई है। उनके आने पर इंदरगढ़ अस्पताल में पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी।करवर थाना अधिकारी राजाराम जाट ने बताया कि मृतक रमेश भाई (26) पुत्र सवा भाई निवासी राम पार्क सोसायटी राज कोट गुजरात का है, जो ट्रक ड्राइवर था। युवक दिन में ट्रक में तुड़ी भरने का काम कर रहा था। इसके बाद वह फार्म पौंड पर नहाने चला गया, लेकिन काफी देर तक नहीं लौटा। साथियों के तलाश करने पर युवक के कपड़े फार्म पौंड के पास मिले। आशंका के चलते उन्होंने नैनवां पुलिस को सूचना दी।नैनवां पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। कुछ ही समय बाद कांस्टेबलों ने फार्म पौंड से युवक के शव को बाहर निकाल लिया। नैनवां पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए शव करवर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवक का शव इंद्रगढ़ अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
महिला काँग्रेसतर्फ्रे टोल फ्री क्रमांक Mahila Congress toll free number #khabarbat #india #live
महिला काँग्रेसतर्फ्रे टोल फ्री क्रमांक Mahila Congress toll free number #khabarbat #india #live
રાધનપુર : કલ્યાણપુરા ગામના યુવાનનો અકસ્માત | SatyaNirbhay News Channel
રાધનપુર : કલ્યાણપુરા ગામના યુવાનનો અકસ્માત | SatyaNirbhay News Channel
चराईदेव जिले में बड़े पैमाने पर विस्फोटक सामग्री बरामद
चराईदेव जिले में बड़े पैमाने पर विस्फोटक सामग्री बरामद* सोनारी 11 नवम्बर:- चराईदेव जिले के सोनारी...
গোৰেশ্বৰত তীব্ৰগতিত নিৰ্মাণকাৰ্য চলিছে শুক্লাই নৈৰ মাথাউৰি
গোৰেশ্বৰত তীব্ৰগতিত নিৰ্মাণকাৰ্য চলিছে শুক্লাই নৈৰ মাথাউৰি
સુરત પોલીસ દ્વારા કોઈ પણ અનીચનીય ઘટના બને તો પોલીસ નો સંપર્ક કરવા અપીલ કરાઈ.
સુરત પોલીસ દ્વારા કોઈ પણ અનીચનીય ઘટના બને તો પોલીસ નો સંપર્ક કરવા અપીલ કરાઈ.
હાલ સમગ્ર રાજ્ય...