बूंदी के नैनवां उपखंड के करीरी और जरखोदा के बीच फार्म पौंड में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक गुजरात के राजकोट का रहने वाला था। युवक के परिजनों को सूचना कर दी गई है। उनके आने पर इंदरगढ़ अस्पताल में पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी।करवर थाना अधिकारी राजाराम जाट ने बताया कि मृतक रमेश भाई (26) पुत्र सवा भाई निवासी राम पार्क सोसायटी राज कोट गुजरात का है, जो ट्रक ड्राइवर था। युवक दिन में ट्रक में तुड़ी भरने का काम कर रहा था। इसके बाद वह फार्म पौंड पर नहाने चला गया, लेकिन काफी देर तक नहीं लौटा। साथियों के तलाश करने पर युवक के कपड़े फार्म पौंड के पास मिले। आशंका के चलते उन्होंने नैनवां पुलिस को सूचना दी।नैनवां पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। कुछ ही समय बाद कांस्टेबलों ने फार्म पौंड से युवक के शव को बाहर निकाल लिया। नैनवां पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए शव करवर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवक का शव इंद्रगढ़ अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
સાંતલપુર: આહીર સમાજની બે દિકરીઓ કેનાલમાં ડૂબી | SatyaNirbhay News Channel
સાંતલપુર: આહીર સમાજની બે દિકરીઓ કેનાલમાં ડૂબી | SatyaNirbhay News Channel
केंद्र सरकार ने नई पेंशन योजना को मंजूरी दी:अब 10 साल बाद सरकारी नौकरी छोड़ने पर हर महीने 10 हजार रुपए मिलेंगे
केंद्र सरकार ने सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए नई पेंशन योजना को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट की...
कुलदेवी आशापुरा माता की पूजा अर्चना के साथ नो दिवसीय अखंड रामायण पाठ प्रारंभ
- आशापुरा माता ट्रस्ट के कार्यालय का हुआ शुभारंभबूंदी। कुलदेवी आशापुरा माता की पूजा अर्चना के साथ...
Android 15 OS: इन स्मार्टफोन और टैबलेट्स को मिलेगा गूगल का नया ऑपरेटिंग सिस्टम, बदलेगा चलाने का अंदाज
Android 15 ओएस को कई नए फीचर्स के साथ लाया जा रहा है। इसमें पहले की तुलना में प्राइवेसी और...