जयपुर पुलिस ने दो दिन पहले हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस के खुलासे के बाद जो सच सामने आया है वह चौंकाने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी का हाथ होने की बात सामने आई है। मामले का खुलासा कर पुलिस ने कहा कि मृतक कजोड़ सिंह हत्या किसी और नहीं बल्कि उसकी पत्नि रामा कंवर व उसका प्रेमी कन्हैयालाल ने किया है। पुलिस ने बताया कि महिला रामा कंवर व आरोपी कन्हैयालाल के बीच आपस में वर्ष 2021 से से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों में प्रेम प्रसंग प्रगाढ़ होने से कजोड़ सिंह को रास्ते से हटाने व शादी करने के इरादे से कजोड़ सिंह राठौड़ की हत्या करने की प्लानिंग बनाई। मृतक कजोड सिहं राठौड की पत्नी रामा देवी कंवर ने अपने दोस्त कन्हैयालाल को मृतक कजोड़ सिंह राठौड़ को घर से जाने व घर पर वापस आने की पूरी जानकारी देती थी। आरोपी ने कई बार कजोड़ सिंह का पीछा भी किया व आने जाने वाले रास्तों के बारे मे जानकारी हासिल की।पुलिस के मुताबिक, ” दिनांक 27 मई को कजोड़ सिंह राठौड़ की हत्या के लिए रामा कंवर का प्रेमी कन्हैयालाल ने मार्केट से चाकू, कोलिंस, ग्लब्स व हैलमेट खरीदा। उसी शाम कन्हैयालाल अपनी मोटरसाईकिल लेकर नियत योजना के मुताबिक, आरोपी रामा कंवर से बात कर मृतक का पीछा किया। प्लानिंग सफल बनाने के लिए मृतक की पत्नि रामा कंवर ने आरोपी कन्हैयालाल से व्हाट्सअप कॉल पर कई बार बातचीत की।” “1 घंटे बातचीत करने के बाद मे मौका पाकर आरोपी कन्हैयालाल ने अपने बैग से धारदार चाकू निकालकर मृतक कजोड़ सिंह के गले पर वार किया जिस पर मृतक जान बचाने के लिये खाली प्लाट की तरफ दौड़ा। आरोपी ने पीछा कर गले के दूसरी तरफ चाकू से मृतक के उपर ताबड़तोड़ हमला किया जिससे गले कटने से मौके पर ही कजोड़ सिंह की मृत्यु हो गई। हत्या की शक की सुई स्वंय के उपर नहीं आवे व पुलिस को उलझाने के मकसद से आरोपी ने कजोड सिहं के गुप्तांग को चाकू से काट दिया और मामले को किसी प्रेम प्रसंग की कहानी का रूप देने की कोशिश की।”
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
સુરતમા શેરબજારમા પૈસા રોકી 10 થી12% રિટર્ન મેળવીની લાલચ આપી બેંકના ખાતામાથી પૈસા પડાવનાર બે ઠગ ઝડપાય
સુરતમા શેર બજારમાં પૈસા રોકીને 10 થી 12% રિટર્ન મેળવીની લોભામણી લાલચ આપી બેંકના ખાતામાંથી પૈસા...
જાફરાબાદ ના વારાહ સ્વરૂપ ગામે રામાપીરનુ અખ્યાન નુ અખ્યાન નુ આયોજન કરવામાં આવ્યુ હતું
જાફરાબાદ ના વારાહ સ્વરૂપ ગામે રામાપીરનુ અખ્યાન નુ અખ્યાન નુ આયોજન કરવામાં આવ્યુ હતું
Hathras Stampede LIVE Updates: सत्संग में भगदड़,100 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका, लगा शवों का ढेर
Hathras Stampede LIVE Updates: सत्संग में भगदड़,100 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका, लगा शवों का ढेर
जलोर येथे इंद्र मेघवाल हत्याकांडातील आरोपीला फाशी द्या - दिपक गरुड
आष्टी (प्रतिनिधी)आज आष्टी येथे तहसीलदार साहेब यांना निवेदन देण्यात आले राजस्थान येथे सुराण जलोर...
Punjab की Sangrur जेल में कैदियों के बीच खूनी झड़प, 2 की मौत | Breaking News | Crime News | Aaj Tak
Punjab की Sangrur जेल में कैदियों के बीच खूनी झड़प, 2 की मौत | Breaking News | Crime News | Aaj Tak