लोकसभा चुनाव के नतीजों में अब एक हफ्ते से भी कम का समय है. जैसे-जैसे 4 जून की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे ही कयास और दावों के चलते सियासी पारा भी हाई हो गया है. 'अबकी बार 400 पार' का नारा देने वाली बीजेपी के लिए पहले 2 चरणों के बाद माहौल बदलता दिखा. राजस्थान समेत कई राज्यों में एक्सपर्ट्स बीजेपी के लिए सीटों में कटौती का दावा कर रहे हैं. हालांकि फलोदी सट्टा बाजार हो या मुंबई सट्टा बाजार हर कोई बीजेपी की आसान जीत का दावा कर रहा है. वहीं, राजनैतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव ने भी एक बार फिर बड़ी बात कह दी है. उनका अनुमान है कि बीजेपी अपने दम पर 272 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी. योगेंद्र यादव का कहना है "मैं पिछले आठ हफ़्ते से कह रहा हूं कि बीजेपी 272 पार नहीं कर पाएगी. छठे चरण के बाद यह आंकड़ा और भी नीचे जाता दिख रहा है. पिछले 10 दिनों में कई एक्सपर्ट्स के तेवर बदलते देखे हैं. ग्राउंड रिपोर्ट्स आने के बाद अब बहस 400 पार नहीं, बल्कि 300 के पार को लेकर शुरू हो गई है." भारत जोड़ो यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक का कहना है कि बीजेपी को कम से कम 50 सीटों का नुकसान होने जा रहा है. गुजरात से लेकर बिहार तक जो अंडर करंट है कि बीजेपी 210 पर रूक जाए. अगर बीजेपी 210 पर रूकती है तो इंडिया गठबंधन 272 के पार पहुंच जाए. साथ ही उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि इंडिया गठबंधन के साथी 2 संभावना पर बात करते हैं कि बीजेपी 30-40 सीटों से दूर रह गई तो एनडीए के साथी इंडिया गठबंधन में आ सकते हैं. अगर बीजेपी 210 सीटों के करीब आ जाती है और एनडीए गठबंधन 250 तक रह जाता है तो वैकल्पिक सरकार आ सकती है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
શિવમંદિરમાં યજ્ઞનું આયોજન કરાયું...
શિવમંદિરમાં યજ્ઞનું આયોજન કરાયું...
ગુજરાત :- ભાજપ ની જીત પર વડાપ્રધાને માન્યો જનતા નો આભાર...
ગુજરાત :- ભાજપ ની જીત પર વડાપ્રધાને માન્યો જનતા નો આભાર...
UP Politics: यूपी के डिप्टी CM Keshav Prasad Maurya ने कहा- सरकार के बल पर चुनाव नहीं जीता जाता
UP Politics: यूपी के डिप्टी CM Keshav Prasad Maurya ने कहा- सरकार के बल पर चुनाव नहीं जीता जाता
DAE-Civil Hospital Cancer Wing, Civil Hospital Shillong: OPD Facility & Day Care Facility inaugurated
Shillong: James P K Sangma, Health & Family Welfare Minister today inaugurated the DAE-Civil...