राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी है. लू और गर्मी से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपील कर रहे हैं कि गर्मी से खुद को बचाएं और पशु-पक्षियों को भी ध्यान रखें. भजनलाल शर्मा रविवार यानी 26 मई को जयपुर के सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वाक पर पहुंचे. सीएम भजनलाल शर्मा का पक्षियों के प्रति प्रेम दिखा. सीएम भजनलाल शर्मा दूसरी बार सेंट्रल पार्क पहुंचे हैं. पिछले महीने भी सीएम भजनलाल शर्मा सेंट्रल पार्क में आमजन के साथ मॉर्निंग वाक करते नजर आए थे. सीएम भजन लाल शर्मा ने पक्षियों के लिए परिंडे बांधे. मॉर्निंग वाक के दौरान सीएम ने लोगों से चर्चा भी की. स्टेच्यू सर्किल पर कबूतरों को दाना डाला. इसके बाद चौड़ा रास्ता पहुंचकर लोगों से चाय पर चर्चा भी की. उन्होंने लोगों से बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाने का आह्वान किया. चाय पर चर्चा के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा को अपने बीच पाकर लोग खुश हुए. लोगों में उनसे मिलने की होड़ मची रही. मीडिया से चर्चा के दौरान सीएम भजनलाल ने कहा कि इन दिनों राजस्थान में गर्मी चरम पर है. ऐसे में बेजुबान जानवरों के लिए पानी का विशेष ध्यान रखे. साथ ही प्रदेशवासियों के लिए भी पेयजल की माकूल व्यवस्था की गई है. गर्मी के चलते चिकित्सकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है. हर गांव तक बिजली सप्लाई बाधित ना हों, इसके भी निर्देश दिए है. उन्होंने कहा कि गर्मी में पानी, पशुओं को चारे और जीव जंतुओं के लिए दाने का ध्यान रखेंगे तो प्रकृति का संचालन भी ठीक होगा. जयपुर के सभी पार्कों में आज परिंडे बांधने का काम किया जा रहा है. इसके लिए जिलों में भी परिंडे बांधने के लिए निर्देशित किया गया है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
•2nd edition of India Startup Festival (ISF) 2023 to begin from August 10th -12th at Muddanahalli.
•2nd edition of India Startup Festival (ISF) 2023 to begin from August 10th -12th at...
સોના ના સિક્કા મળેલ હોય જે સસ્તામાં વેચવાની લાલચ આપી ફરિયાદીશ્રી પાસેથી એક કરોડ ૧૦ લાખ વસુલીયા.
પારસીના જુનાં મકાનમાં ખોદકામ દરમિયાન પાયા માંથી 40 થી 50 કિલો સોનાના સિક્કા મળેલ હોય જે સસ્તામાં...
India Loses to Australia: जीत के बाद गुरूर में आए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी! कर दिया कुछ ऐसा | WC Final
India Loses to Australia: जीत के बाद गुरूर में आए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी! कर दिया कुछ ऐसा | WC Final
भारत का शुक्रयान 2028 में लॉन्च होगा:4 साल का मिशन; यह पृथ्वी का जुड़वां ग्रह
भारत का पहला शुक्र मिशन मार्च 2028 में लॉन्च किया जाएगा। केंद्र सरकार ने 19 सितंबर को इस मिशन की...
ঢকুৱাখনাৰ বিভিন্ন প্ৰান্তত মিচিং সাহিত্য সভাৰ ৩৮ সংখ্যক ভাষা দিৱস উদযাপন
ঢকুৱাখনাৰ বিভিন্ন প্ৰান্তত মিচিং সাহিত্য সভাৰ ৩৮ সংখ্যক ভাষা দিৱস উদযাপন।
অসমৰ দ্বিতীয় বৃহত্তম...