राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने गर्मी को लेकर भजनलाल सरकार को अलर्ट किया है. उन्होंने ट्वीट किया, "प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है. मौसम विभाग ने 25 और 26 मई का रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें कुछ जगह तापमान 50 डिग्री तक जा सकता है. ऐसे में लू और अधिक तापमान के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं. सभी से विनम्र निवेदन है कि गर्मी से बचने की पूरी सावधानी अपनाएं. जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें. शरीर में हाइड्रेशन रखने के लिए पानी पीते रहें. राज्य सरकार किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना करने के लिए पूरी तैयारी रखे." बाड़मेर गर्मी से सबसे ज्यादा प्रभावित है. बाड़मेर में हीट वेव का सबसे ज्यादा असर बुधवार को देखने को मिला. यहां का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. आसमान से बरसती आग ने झुलसा दिया है. बुधवार को रात का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस था. मौसम विभाग ने तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने रेड जोन से भी ज्यादा खतरनाक बताते हुए बाड़मेर को पिंक जोन में डाला है. अगले 36 घंटे में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है घरों के एसी और कूलर तक फेल हो चुके हैं. रात की बात करें तो AC 10-10 मिनट ठंडी हवा देने के बाद गर्म हवा दे रहे हैं. भीषण गर्मी के चलते बिजली की खपत बढ़ने के चलते घरों में वोल्टेज कम आ रहा है. ऐसे में लोग गर्मी से बेहाल हैं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Azadi Ka Amrit Mahotsav Bike Rally at Bhergaon block by UPPL
CELEBRATION OF 75th INDEPENDENCE DAY Azadi ka Amrit Mahotsav Bike Rally Bhergaon block Uppl
पहा काय म्हणाले अजित दादा पवार.. रावसाहेबदादा पवार घोडगंगा सहकारी साखर कारखान्याच्या सभे दरम्यान
पहा काय म्हणाले अजित दादा पवार.. रावसाहेबदादा पवार घोडगंगा सहकारी साखर कारखान्याच्या सभे दरम्यान
Paper Leak Case: पेपर लीक मामले पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान, कहा- नौकरी तभी मिलेगी... | Aaj Tak
Paper Leak Case: पेपर लीक मामले पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान, कहा- नौकरी तभी मिलेगी... | Aaj Tak
19 हजार पदों पर परिणाम का इंतजार कर रहे बेरोजगार, इस सप्ताह मिल सकती खुशखबरी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से सात भर्ती परीक्षाओं के परिणाम जारी करने की तैयारी की जा रही...