राजस्थान में सभी 25 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान संपन्न हो गया था. अब लोगों को 4 जून का इंतजार है, जब प्रदेश की सभी सीटों का रिजल्ट सामने होगा. लेकिन इस बीच फलोदी सट्टा बाजार के ताजा भावों ने सूबे की सियासत को गर्मा दिया है. प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में से एक झालावाड़-बारां सीट पर भी फलोदी के भावों ने सभी को चौंका दिया है. झालावाड़-बारां लोकसभा सीट पर भाजपा के दुष्यन्त सिंह और कांग्रेस की उर्मिला जैन भाया चुनावी मैदान में हैं. यह सीट राजस्थान में बहुत अहम मानी जाती रही है. फलोदी सट्टा बाजार ने झालावाड़-बारां सीट पर बीजेपी-कांग्रेस के उम्मीदवारों के जो रेट लगाए हैं वो कांग्रेस के लिए काफी चिंताजनक है. फलोदी सट्टा बाजार में भारतीय जनता पार्टी के दुष्यन्त सिंह का ताजा भाव 5-10 पैसे और कांग्रेस की उर्मिला जैन भाया का रेट 10 रुपए चल रहा है. दरअसल, फलोदी सट्टा बाजार में जिस प्रत्याशी का रेट कम होता है, उसके जीतने के चांज उतने ही ज्यादा होते हैं. इस हिसाब से झालावाड़-बारां सीट पर बीजेपी प्रत्याशी दुष्यंत सिंह कांग्रेस प्रत्याशी से काफी आगे नजर आ रहे हैं. बहरहाल, सट्टा बाजार चाहे जो भी कहे, लेकिन इस सीट की पूरी तस्वीर तो 4 जून को ही स्पष्ट हो पाएगी.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
વીજ પુરવઠો બંધ રહેશે
આવતીકાલે તા. 27.02.24ના રોજ દાહોદ શહેરના ઇન્દોર રોડ,રિધમ સોસાયટી,રળિયાતી રોડ,લિટલ...
वैष्णो देवी ज्योति मंदिर पर हुई घट स्थापना
वैष्णो देवी ज्योति मंदिर, दादाबाड़ी कोटा में नवरात्रि महोत्सव के तहत् गुरुवार को घट स्थापना की...
PM Modi Portfolios: पीएम मोदी के पास कौन-से और कितने मंत्रालय? देखिए लिस्ट | Cabinet Minister List
PM Modi Portfolios: पीएम मोदी के पास कौन-से और कितने मंत्रालय? देखिए लिस्ट | Cabinet Minister List
रामशांति में हुई विज्ञान प्रतियोगिता
पांढुरना. रामशांति विद्या मंदिर में भूतपूर्व प्राचार्य स्व.सुश्री सुनीता...
पूर्वी राजस्थान में फिर से एक बार मचेगा बादलों का कहर, बांसवाड़ा समेत इन जिलों के जारी रेड अलर्ट
राजस्थान में जिस तरह 1 अगस्त से 15 अगस्त तक भारी बारिश का दौर चला था, उसी तरह एक बार फिर भारी...