राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से सात भर्ती परीक्षाओं के परिणाम जारी करने की तैयारी की जा रही है। बोर्ड ने आचार संहिता के कारण एक बार फिर राज्य निर्वाचन अधिकारी से परिणाम जारी करने की अनुमति मांगी है। बोर्ड के आग्रह पर राज्य निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव आयोग को प्रस्ताव भेज दिया है। संभवत: सोमवार तक आयोग की ओर से जबाव आएगा। बोर्ड को संभावना है कि आयोेग परिणाम जारी करने की अनुमति देगा। इसके बाद सप्ताह भर के अंदर 19 हजार पदों पर हुई सात भर्ती परीक्षाओं परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। आयोग की ओर से अगर अनुमति नहीं दी जाएगी तो एक जूून के बाद बोर्ड परिणाम जारी करेगा। इधर, बोर्ड भी आचार संहिता हटने का इंतजार कर रहा है। आचार संहिता हटने के बाद नई भर्तियों की प्रक्रिया शुरू होगी। करीब 10 भर्तियों में आवेदन लेे लिए गए हैं। इसके अलावा एनएचएम के 30 विभिन्न टेंड्स की आठ हजार पदों पर भी भर्तियां निकाली जाएगी। बोर्ड ने इसकी तैयारी कर ली है। विभाग की ओर से भर्ती की अभ्यर्थना भी बोर्ड को प्राप्त हो चुकी है।राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज का कहना है कि हमने चुनाव आयोग से अनुमति मांगी है। उम्मीद है जल्द ही मिल जाए। हम परिणाम जारी करने के लिए तैयार है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
शहर के मंदिरों में गणेश चतुर्थी पर भक्तों की भीड़:मोती डूंगरी मंदिर पर 62 क्लोज सर्किट कैमरे से निगरानी
गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर के प्रमुख मंदिरों में गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है। मोती...
पाकिस्तान पर छाया भारत की IT और AI का खौफ, अपने बैंकों से कहा- बहुत बड़ा खतरा है
पाकिस्तान की सरकार ने अपने बैंकों और नियामकों से कहा है कि वे अपने कामकाज में भारत से जुड़ी IT और...
जिस Electoral Bond Data के मिलान के लिए SBI ने 30 जून तक का समय मांगा, वो बस 3 घंटे में हो गया!
जिस Electoral Bond Data के मिलान के लिए SBI ने 30 जून तक का समय मांगा, वो बस 3 घंटे में हो गया!
સુરતમાં હિન્દૂ યુવકે મુસ્લિમ યુવતી સાથે કર્યા લગ્ન બાદ પત્ની અને સાળાએ ગૌમાંસ ખવડાવતા યુવકનો આપઘાત
સુરતમાં હિન્દૂ યુવકે મુસ્લિમ યુવતી સાથે લગ્ન કર્યા બાદ હિન્દૂ યુવકને પરાણે ગાયનું માંસ...
चोर के लिए कबाड़ में बदल जाएगा महंगा iPhone, Apple यूजर्स को जल्द मिलने जा रहा एक तगड़ा फीचर
एपल अपने यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक बेहतरीन फीचर्स की सुविधा पेश करता है। बहुत जल्द आईफोन में...