विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को 15 समितियों की घोषणा कर दी। जिनमें सबसे अहम समितियों में से एक नियम समिति में विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी सभापति होंगे। खास बात ये है कि नियम समिति में धुर विरोधी नेताओं को शामिल किया गया है। ऐसे में जब नियम समिति की मीटिंग होगी तो पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और आरएलपी विधायक हनुमान बेनीवाल एक साथ नजर आएंगे। इसके अलावा कांग्रेस विधायक मुरारीलाल मीणा, बीजेपी विधायक प्रताप लाल भील और दीप्ति माहेश्वरी को भी इस समिति में शामिल किया गया है। दूसरी खास बात ये है कि कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा को किसी भी समिति में शामिल नहीं किया गया है। वहीं, पहली बार विधायक बनने वाले रविंद्र सिंह भाटी, अंशुमान सिंह भाटी, डॉ शिखा बराला, अभिमन्यू सिंह पूनिया, मनीष यादव और नौक्षम चौधरी को कई समितियों में जगह दी गई है। बता दें कि विधानसभा के कार्य संचालन के लिए 21 समितियों का गठन किया जाता है। लेकिन, इस बार अब तक 19 समितियों का ही गठन हुआ है। देवनानी 15 समितियों के गठन से पहले 4 समितियों का गठन कर चुके हैं। विधायकों के आचरण पर नजर रखने के लिए सदाचार समिति भी बनाई गई है। इस समिति का सभापति कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी को बनाया गया है। इन सभी समितियों में विभिन्न दलों के विधायकों को शामिल किया गया है। अल्पसंख्यक कल्याण समिति में इस बार गैर अल्पसंख्यक विधायकों को भी शामिल किया गया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Lok Sabha Election 2024: BJP को Karnataka में JDS की बैसाखी की जरूरत क्यों पड़ रही है?| Aaj Tak News
Lok Sabha Election 2024: BJP को Karnataka में JDS की बैसाखी की जरूरत क्यों पड़ रही है?| Aaj Tak News
ગૌમાતાની વેદનાને વાચા આપવા અને પોષણ યોજના લાગુ કરવા સરકાર સામે ગૌભકતો દ્વારા શરૂ કરાયું પોસ્ટર યુધ્ધ
હિન્દુ ધર્મપ્રેમી ગૌભકતો અને સંગઠનો દ્વારા સરકારે જાહેર કરેલ ગૌમાતા માટે ૫૦૦ કરોડની મુખ્યમંત્રી...
દાહોદ ધાનપુર તાલુકા મુખ્ય મથક ધાનપુર ગામના તળાવમાં જાન્યુઆરી થી તળાવમાં પાણી ખાલી થતાં સિંચાઇ માટે પશુ પક્ષીઓ માણસો ને પાણી વિના આવનારા દિવસોમાં ભારી તંગી પડવાની સંભાવના દેખાઈ રહી છે
દાહોદ જિલ્લામાં ચોમાસુ વરસાદ ઓછો પડવાને કારણે નદી નાળા તળાવો જાન્યુઆરી મહિનાથી આજે તળાવો પાણી...
गुरुपूर्णिमा के अवसर पर श्री श्री श्री 108 विजय गौतम का लिया आशीर्वाद
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर समाजसेवी एवं नगर परिषद में सफाई निरीक्षक राजकुमार सांगेला ने शहर के...
ડીસા : આપના કાર્યકરોએ આવેદનપત્ર આપ્યું..્
ડીસા : આપના કાર્યકરોએ આવેદનપત્ર આપ્યું..્