राजस्थान के महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों को बंद करने की कवायद के बीच भजनलाल सरकार ने एक बार फिर एडमिशन की डेट बढ़ा दी है। अब एक आवेदन करने की तारीख बढ़ाकर 6 जून कर दी गई है। यह दूसरी बार है, जब मीडियम स्कूलों में एडमिशन डेट बढ़ाई गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 12 मई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 15 मई किया गया था। लेकिन, अब अभिभावक 6 जून की शाम तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेगा। बता दें कि राजस्थान में 3737 अंग्रेजी मीडियम सरकारी स्कूल हैं, जहां लॉटरी के जरिए बच्चों का एडमिशन होगा। भजनलाल सरकार महात्मा गांधी स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम से वापस हिंदी मीडियम करने का प्रस्ताव पत्र भेज चुकी है। साथ ही शिक्षा मंत्री भी इन स्कूलों पर रिव्यू की बात भी कह चुके हैं। ऐसे में आशंका यह है कि नया सत्र शुरू होने से पहले सरकार इन स्कूलों के बारे में कोई बड़ा निर्णय ले सकती है। अभिभावकों में यह डर भी है कि आवेदन में 17 दिन बढाना कहीं स्कूले बंद करने का संकेत तो नहीं है। दूसरी चर्चा यह भी है कि सरकार ने इंग्लिश मीडियम को लेकर कहीं यू टर्न तो नहीं ले लिया है। महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में आवेदन की तिथि को दो बार बढ़ाना संशय पैदा कर रहा है। आवेदन के लिए पहले 3 दिन बढ़ाए गए। तब ऐसा माना जा रहा था कि सर्वर डाउन होने की वजह से जो अभिभावक आवेदन करने से वंचित रह गए। उन्हें एक मौका दिया गया है। लेकिन, अब दूसरी बार आवेदन के लिए अचानक 17 दिन बढ़ाए जाने से लोगों को संदेह पैदा हो गया है। अभिभावकों का मानना है कि शिक्षा विभाग चाहता तो 2 या 4 दिन का अवसर दे सकता था।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
બોડેલી-એક દિવસના આચાર્ય- શિક્ષક બન્યા વિદ્યાર્થિઓ કેમ મોડી કરાઇ શિક્ષક દિનની ઉજવણી/LIKE INDIA
બોડેલી-એક દિવસના આચાર્ય- શિક્ષક બન્યા વિદ્યાર્થિઓ કેમ મોડી કરાઇ શિક્ષક દિનની ઉજવણી/LIKE INDIA
નિકોલ વિધાનસભા મા મન કી બાત કાર્યક્રમ
"મન કી બાત પ્રધાનમંત્રીશ્રી Narendra Modi જી કે સાથ
મતક્ષેત્ર નિકોલ વિધાનસભાના ઓઢવ વોર્ડની હરિ ૐ...
30 साल बाद खत्म हुई दुश्मनी, Sunny Deol ने लगाया Shahrukh Khan को लगाया गले |Bollywood News
30 साल बाद खत्म हुई दुश्मनी, Sunny Deol ने लगाया Shahrukh Khan को लगाया गले |Bollywood News
वैष्णो देवी ज्योति मंदिर पर डांडिया की धूम
वैष्णो देवी ज्योति मंदिर दादाबाड़ी पर नवरात्र के दौरान डांडिया आयोजित किया गया। दुर्गा माता की...
आपके गांव में रात को आएंगे जिला कलेक्टर और जानेंगे आप हाल… CS सुधांश पंत ने दिए निर्देश
राजस्थान में संभागीय आयुक्त और कलक्टरों को उपखंड और तहसीलों में रात्रि चौपाल कर लोगों की समस्याएं...