राजस्थान के महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों को बंद करने की कवायद के बीच भजनलाल सरकार ने एक बार फिर एडमिशन की डेट बढ़ा दी है। अब एक आवेदन करने की तारीख बढ़ाकर 6 जून कर दी गई है। यह दूसरी बार है, जब मीडियम स्कूलों में एडमिशन डेट बढ़ाई गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 12 मई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 15 मई किया गया था। लेकिन, अब अभिभावक 6 जून की शाम तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेगा। बता दें कि राजस्थान में 3737 अंग्रेजी मीडियम सरकारी स्कूल हैं, जहां लॉटरी के जरिए बच्चों का एडमिशन होगा। भजनलाल सरकार महात्मा गांधी स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम से वापस हिंदी मीडियम करने का प्रस्ताव पत्र भेज चुकी है। साथ ही शिक्षा मंत्री भी इन स्कूलों पर रिव्यू की बात भी कह चुके हैं। ऐसे में आशंका यह है कि नया सत्र शुरू होने से पहले सरकार इन स्कूलों के बारे में कोई बड़ा निर्णय ले सकती है। अभिभावकों में यह डर भी है कि आवेदन में 17 दिन बढाना कहीं स्कूले बंद करने का संकेत तो नहीं है। दूसरी चर्चा यह भी है कि सरकार ने इंग्लिश मीडियम को लेकर कहीं यू टर्न तो नहीं ले लिया है। महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में आवेदन की तिथि को दो बार बढ़ाना संशय पैदा कर रहा है। आवेदन के लिए पहले 3 दिन बढ़ाए गए। तब ऐसा माना जा रहा था कि सर्वर डाउन होने की वजह से जो अभिभावक आवेदन करने से वंचित रह गए। उन्हें एक मौका दिया गया है। लेकिन, अब दूसरी बार आवेदन के लिए अचानक 17 दिन बढ़ाए जाने से लोगों को संदेह पैदा हो गया है। अभिभावकों का मानना है कि शिक्षा विभाग चाहता तो 2 या 4 दिन का अवसर दे सकता था।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
‘હર ઘર તિરંગા’ અભિયાન આજથી શરૂ, શું કરવું અને શું નહીં? રાષ્ટ્રધ્વજ સંબંધિત મહત્વપૂર્ણ નિયમો જાણો
આઝાદીના 75 વર્ષ પૂર્ણ થવા પર આજથી હર ઘર તિરંગા અભિયાન શરૂ થશે. આ અભિયાન 13 થી 15 ઓગસ્ટ સુધી...
राहुल गांधी पर दीया कुमारी का हमला, कहा- विदेश में अपने देश की बुराई करना ठीक नहीं
कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया...
ফুটবল প্ৰশিক্ষণ
মথুৰাপুৰত ফুটবল প্ৰশিক্ষণৰ সামৰণি
চৰাইদেউ জিলাৰ মথুৰাপুৰ ৰাজহুৱা খেলপথাৰত অনুষ্ঠিত গ্রীষ্মকালীন...
एकेजी के विद्यार्थियों को मिला सीएम का प्रशंसा पत्र और लोकप्रिय भारतरत्न गोपीनाथ बरदलै के जीवन आधारित ग्रंथ "मातृभूमि " ।
विद्यार्थियों की कला उजागर हुई है:-सीएम।
वर्ष 1994में बच्चों के सर्वांगीण विकास साधन के लिए स्थापित व्यक्तिक्रर्म धर्मी शिशु अनुष्ठान...
‘True that my party supports JPC...:’ Sharad Pawar clarifies Adani remark
Sharad Pawar said he never said that Adani-Ambani should not be criticised. There are many other...