राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हो चुका है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों के नेता लगातार अपनी-अपनी जीत का दावा करने में लगे है। इसी बीच में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने मीडिया से बातचीत में प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का 10 साल का कार्यकाल जिस तरह से रहा उससे साफ है कि बीजेपी अपने लक्ष्य को पूरा करेगी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने राजस्थान की पूर्ववर्ती गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने राजस्थान की जनता के साथ धोखा किया है। जिसने सत्ता में आने के लिए झूठे वादे किए। किसानों से कर्ज माफी का वादा करके पूरा नहीं किया। बेरोजगारों के साथ पेपर लीक करके उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। राजस्थान को रेप कैपिटल बना दिया। तुष्टिकरण की राजनीति के चलते कांग्रेस से जनता नाराज हैं। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने सभी 25 सीटों पर जीत की हैट्रिक लगाने का दावा किया। वहीं जब उनसे पूछा गया कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत जालौर सिरोही लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इसे लेकर उन्होंने कहा कि गहलोत का बेटा हो या कोई और प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस हार रही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
हनुमान बेनीवाल ने दे डाली रेल मंत्री को ये धमकी,जानिए क्या है पूरा मामला
राजस्थान की नागौर लोकसभा सीट से सांसद हनुमान बेनीवाल की गुरुवार दोपहर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव...
Bal Puraskar: उम्र दस साल, देख नहीं सकतीं और सैकड़ों बच्चों को पढ़ा रही हैं (BBC Hindi)
Bal Puraskar: उम्र दस साल, देख नहीं सकतीं और सैकड़ों बच्चों को पढ़ा रही हैं (BBC Hindi)
How SRI-Bangalore Collaborated with Samsung R&D Centres & Local Partners to Democratize Galaxy AI in India
The development of Galaxy AI involved multiple R&D teams working across cultures and borders....
झालावाड़ /- मुंशी प्रेमचंद की 145 वी जयंती पर संगोष्टी सपन्न हुई
झालावाड़ = राजकीय हरिश्चंद्र सार्वजनिक जिला पुस्तकालय में पुस्तकालय और अखिल भारतीय हिन्दी...
Top Stock Picking | आज इन Quick Singles के साथ तैयार करें अपना Portfolio, इन Stocks में बनेगा पैसा?
Top Stock Picking | आज इन Quick Singles के साथ तैयार करें अपना Portfolio, इन Stocks में बनेगा पैसा?