Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now

Foods for Oxygen: खून में ऑक्सीजन सप्लाई बूस्ट करने में मदद करेंगे ये फूड्स, आज ही बनाएं इन्हें डाइट का हिस्सा

मानव शरीर की संरचना कई अलग-अलग तरह के सेल्स से हुई है, जो मिलकर टिश्यूज और बाद में अंगों और फिर ऑर्गन सिस्टम का निर्माण करते हैं। इन सभी के साथ हमारे शरीर में खून भी मौजूद होता है, जो कई तरह के कार्य करता है। खून सेल्स, प्रोटीन और शुगर का मिश्रण है, जो शरीर की नसों, धमनियों और केशिकाओं से होकर गुजरता है।

खून हमारे शरीर में कई सारे कार्य करता है, लेकिन इसका सबसे अहम कार्य शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाना है। मानव शरीर के बेहतर ढंग से कार्य करने के लिए खून में ऑक्सीजन की स्वस्थ मात्रा होना महत्वपूर्ण है। ऐसे में आप कुछ फूड्स को डाइट में शामिल कर खून में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ावा दे सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में-

हल्दी

हल्दी भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाला सबसे आम और लोकप्रिय मसाला है। इसके बिना कई व्यंजन बेस्वाद और बेरंग लगते हैं। खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही हल्दी नाइट्रिक ऑक्साइड के स्तर को बढ़ाने में मदद करती है, जो ब्लड वेसल्स का विस्तार करती है और अंगों में खून के प्रवाह में सुधार करती है।

पालक

आयरन से भरपूर पालक कई पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से सेहत के लिए लाभदायक होती है। यह पत्तेदार हरी सब्जी नाइट्रेट का एक समृद्ध स्रोत है, जो पूरे शरीर में रक्त प्रवाह और ऑक्सीजन को बढ़ाने में मदद करती है।

अनार

अनार आयरन, कॉपर, जिंक और जरूरी मिनरल्स का एक पावरहाउस है, जो महत्वपूर्ण अंगों और टिश्यूज को ऑक्सीजन की आपूर्ति को बढ़ावा देने में मदद करता है।

एवोकाडो

एवोकाडो में जरूरी विटामिन और मिनरल, फोलेट और कोलीन होते हैं, जो खून में ऑक्सीजन के अब्जॉर्प्शन को बेहतर बनाने और ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं।

चुकंदर

इस जड़ वाली सब्जी में विटामिन बी9, मैंगनीज, पोटेशियम और आयरन होता है, जो शरीर में नाइट्रेट विकसित करने में मदद करता है। इससे खून में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ जाती है।

Search
Categories
Read More
मध्यप्रदेश में आज से शुरू होगा तेज बारिश का दौर, शाम से मौसम में होगा अचानक बदलाव
MP Whether Forecast:- आज से शुरू हो सकता है मध्यप्रदेश में नया बारिश का दौर, पूर्वी से पश्चिमी...
By Bhaskar Singh 2023-04-26 03:59:49 0 399
ભેંસાણમાં માતાના નિધન બાદ ચાલીસમું નક્કી કરવા મુદ્દે બે ભાઈ બાખડ્યા, મોટાભાઈએ લોખંડનો પાઈપ ફટકારી ના
ભેંસાણમાં માતાના નિધન બાદ ચાલીસમું નક્કી કરવા મુદ્દે બે ભાઈ બાખડ્યા, મોટાભાઈએ લોખંડનો પાઈપ ફટકારી ના
By Bharatbhai Khuman 2022-08-31 06:25:36 0 30
पत्रकारो पर हमला करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से तत्काल प्रभाव से हो पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग
बाड़मेर। आईएफडब्ल्यूजे एवं बाड़मेर प्रेस क्लब की और से टोंक जिले के अलीगढ़ गांव में 2 पत्रकार...
By Jasraj Daiya 2024-11-15 15:24:42 0 0
ડો.બાબાસાહેબ આંબેડકરની જન્મજયંતીની ઉજવણી કરાઈ....
ડો.બાબાસાહેબ આંબેડકરની જન્મજયંતીની ઉજવણી કરાઈ....
By SanjaySinh Rathod 2023-04-14 17:19:20 0 4