प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिये गए बयान पर कांग्रेस नेता हमलावर हो रहे है .दरअसल हाल ही में पीएम मोदी ने अंबानी और अडानी को लेकर बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि अब राहुल गांधी को अड़ानी और अंबानी याद नहीं आते क्योंकि चुनावों में कांग्रेस को फंड भी मिला है.ऐसे में सबसे पहले उनके इस बयान पर राहुल गांधी का जवाब आया था उन्होने कहा था कि भ्रष्टाचार के टेम्पु का ड्राइवर कौन और खलासी कौन है,यह पूरा देश जानता है . वही राहुल गांधी के बयान के बाद कही ना कही कांग्रेसी भी एक्टिव हो गए और पीएम मोदी को घेरना शुरु कर दिया.बात करे राजस्थान कांग्रेस के नेताओं की तो यहां से अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा ने भी पीएम मोदी पर हमला किया.अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा ने बयान जारी करते हुए कहा कि अब पीएम मोदी ने मान लिया है कि अडानी और अंबानी के पास कालाधन है।पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम मोदी के बयान का पलटवार करते हुए कहा कि 'चलो यह खुलासा तो प्रधानमंत्री जी ने बेबाकी से कर ही दिया कि अडानी-अंबानी के पास अकूत कालाधन मौजूद है जिस पर हाथ डालने की हिम्मत वे 10 साल में नहीं कर पाये।' गहलोत ने आगे लिखा कि 'अब मोदी जी को ये भी बता देना चाहिए कि आज से पहले नोटों से भरे बोरे और टेम्पो किनके यहां खाली होते थे। गहलोत ने कहा कि 'राहुल गांधी तो लम्बे समय से सत्य के साथ संघर्ष कर रहे हैं। अंतिम विजय सत्य की होती है। 4 जून को न्याय और सत्य की विजय होगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
गांधी परिवार ने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को हमेशा तार तार किया : चुग || प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ़ राहुल गांधी के बयानों की तरुण चुग ने जमकर की भर्त्सना
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की जमकर...
Auto Sector: SUV के दीवाने क्यों हुए जा रहे हैं लोग? Maruti ने क्या दांव खेल दिया? EP23: रुपया-पैसा
Auto Sector: SUV के दीवाने क्यों हुए जा रहे हैं लोग? Maruti ने क्या दांव खेल दिया? EP23: रुपया-पैसा
Lok Sabha Election 2024: Lalu Yadav के शासनकाल में जंगलराज के सवाल पर बोलीं Rohini Acharya | Aaj Tak
Lok Sabha Election 2024: Lalu Yadav के शासनकाल में जंगलराज के सवाल पर बोलीं Rohini Acharya | Aaj Tak
ગંગાજળથી શિવાલયમાં જલાભિષેક કરવામાં આવ્યો હતો
ગંગાજળથી શિવાલયમાં જલાભિષેક કરવામાં આવ્યો હતો
કડીમાં દિગ્વિજય દિવસ નિમિત્તે "યુવા સંવાદ-2022" વર્ચ્યુઅલ કાર્યક્રમમાં સ્વામી વિવેકાનંદ ગુજરાત રાજ્ય યુવા બોર્ડના કાર્યકરો જોડાયા
કડીમાં દિગ્વિજય દિવસ નિમિત્તે "યુવા સંવાદ-2022" વર્ચ્યુઅલ કાર્યક્રમમાં સ્વામી વિવેકાનંદ...