जनपद आजमगढ़ में,एक बाराती की हुई मौत डीजे पर पसंदीदा गाना बजाने को लेकर विवाद। मालूम होकि जनपद आजमगढ़ के तहबरपुर बाजार में,बीते दिन शुक्रवार की देर रात डीजे संचालकों व बरातियों में, पसंदीदा गाना बजाने के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इस घटना में, एक युवक की मौत हो गई तो। कई अन्य घायल हो गए। बरात रानी की सराय के सोनवारा से तहबरपुर के भुईधरपुर दलित बस्ती में, गई थी। पुलिस एक को हिरासत में, ले कर पूछताछ कर रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रानी की सराय के सोनवारा से एक बरात शुक्रवार को तहबरपुर के भुईधरपुर दलित बस्ती में, गई थी। पसंदीदा गाना बजाने को ले कर कुछ बरातियों का डीजे वाले से विवाद हो गया। बराती व घराती पक्ष के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ। इसके बाद डीजे संचालक अपना डीजे लदा वाहन लेकर मौके से भाग निकला ताकि विवाद और न बढ़ने पाए। डीजे वाला तहबरपुर बाजार में पहुंच कर अपना गाड़ी रोक दिया। इसी बीच दो से तीन बाइक सवार छह बराती भी लाठी डंडे के साथ पीछा करते हुए पहुंच गए और डीजे वालों पर हमला बोल दिया। दोनो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें बराती प्रदीप (28) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दिवस (21) व प्रमोद (20) घायल हो गए। सूचना पर तहबरपुर थाना पुलिस के साथ ही एएसपी ग्रामीण व सीओ मौके पर पहुंच गए। घायलों को अस्पताल भेजने के साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है। मृतक प्रदीप एक पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Ripe Mango vs Raw Mango: फलों का राजा पका हो या कच्चा, हर तरह से हेल्थ के लिए होता है अच्छा, मिलते हैं ये फायदे
आम को सिर्फ उसके स्वाद के लिए फलों का राजा नहीं कहा जाता बल्कि इसमें कई सारे हेल्थ बेनिफिट्स भी...
Sarnath में बुद्ध स्तूपों को किसने तोड़ा था, कैसे हुई राष्ट्रीय चिन्ह की खोज | Tarikh E638
Sarnath में बुद्ध स्तूपों को किसने तोड़ा था, कैसे हुई राष्ट्रीय चिन्ह की खोज | Tarikh E638
संसद में हमले की यहां रची गई साजिश?इलाके के लोगों ने कर दिए सनसनीखेज खुलासे।Haryana Tak
संसद में हमले की यहां रची गई साजिश?इलाके के लोगों ने कर दिए सनसनीखेज खुलासे।Haryana Tak
खरगे ने राहुल गांधी की अर्बन नक्सल वाली कांग्रेस देखी है, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले सुधांशु त्रिवेदी
शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु...