जनपद आजमगढ़ में,पुलिस और प्रशासन रहा अलर्ट चार लोग किया नामांकन।मालूम होकि जनपद आजमगढ़ में, चुनावों में ऐसा कम ही होता है कि, बड़े दल एक साथ एक ही दिन नामांकन के लिए, उतर जाएं। व भी मौका जब लोकसभा चुनाव का हो। बुधवार को लालगंज और आजमगढ़ लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी व समाजवादी पार्टी के चारो प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन दाखिल किया। सभी ने जमकर शक्ति प्रदर्शन भी किया। उधर, पुलिस व प्रशासन भी सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए हुए थे। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को नामांकन का घमासान रहा। टिकट की घोषणा में हुए विलंब और दलों की रणनीति का इत्तफाक कुछ ऐसा बैठा है कि भाजपा व सपा एक ही दिन नामांकन करने पहुंचे। आजमगढ़ लोकसभा सीट पर नामांकन के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ व समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव नामांकन करने पहुंचे। वहीं लालगंज लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीलम सोनकर व समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दरोगा सरोज भी नामांकन करने पहुंचे। सभी प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ ही नामांकन करने जिला मुख्यालय आए थे। सभी दलों के रणनीतिकारों ने इस मौके को शक्ति प्रदर्शन के लिए मुफीद बनाया। पार्टियों के इस शक्ति प्रदर्शन के दौरान होने वाली गहमागहमी को सकुशल पार कराना प्रशासन के लिए भी चुनौती पूर्ण रहा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
कर्नाटक की अदालत ने सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार को दी जमानत, भाजपा ने दायर किया था मानहानि का केस
बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनके डिप्टी डीके शिवकुमार को भाजपा की तरफ से...
गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में उत्सव मनाया, सम्मान किया हमें ईश्वर से साक्षात कराते हैं गुरुः मालव
भैंसरोडगढ़ में विद्या भारती विद्यालय श्रीराम बाल विद्या मन्दिर उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार...
Chunav Express: Pokhran में नेताओं का अखाड़ा ! Rajasthan Election 2023 | CM Ashok Gehlot | Debate
Chunav Express: Pokhran में नेताओं का अखाड़ा ! Rajasthan Election 2023 | CM Ashok Gehlot | Debate
દેવગઢ બારીયા ના પત્રકારો દ્વારા અવસર લોકશાહી પર ફોટો પડાવીને મતદાન કરવા માટે અપીલ કરી
દેવગઢ બારીયા ના પત્રકારો દ્વારા અવસર લોકશાહી પર ફોટો પડાવીને મતદાન કરવા માટે અપીલ કરી
অৱশেষত গণপ্ৰহাৰৰ ঘটনাত জড়িত দুই অভিযুক্তৰ আত্মসমৰ্পন সাপেখাতি আৰক্ষী থানাত
সোণাৰিৰ শালকাঠনি চাহ বাগিচাত সোমবাৰে গণ প্ৰহাৰত এগৰাকী লোকৰ মৃত্যু হোৱাত সাপেখাতি আৰক্ষীয়ে নিশাই...