पाचन तंत्र के ठीक न होने पर न तो खाया हुआ ठीक से पचता है और न ही शरीर को उसका पूरा फायदा मिल पाता है। अगर कुछ खाते ही आपका भी पेट फूलने लगता है तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। यहां हम हर घर में मिलने वाली 5 ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जो गैस और एसिडिटी से तुरंत आराम दिलाने का काम करती हैं।

आजकल के लाइफस्टाइल में खराब खानपान के चलते अक्सर लोग ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की समस्या से परेशान रहते हैं। पेट में गैस, भारीपन या कसाव के कारण अगर आप भी कुछ खाने से पहले दस बार सोचते हैं, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। गैस दूर करने के लिए लोग धड़ल्ले से दवाएं तो खा लेते हैं, लेकिन घर में मिलने वाली उन चीजों की ओर ध्यान ही नहीं देते हैं, जो इस समस्या से तुरंत आराम दिलाने का काम करती हैं। आइए आज आपको बताते हैं ऐसी 5 चीजें।

सौंफ

पाचन को दुरुस्त रखकर पेट और हेल्दी बनाए रखने में सौंफ काफी मददगार होती है। इसके सेवन से आप गैस की समस्या को दूर भगा सकते हैं। आप इसे पानी के साथ उबालकर भी सेवन कर सकते हैं, या फिर इसे ऐसे भी खाया जा सकता है, हर तरीके से एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर ये सौंफ आपको ब्लोटिंग की समस्या से बचाती है।

नींबू

विटामिन सी, पोटैशियम और सोडियम जैसे अनेक गुणों से भरपूर नींबू, सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे खानपान में शामिल करने से पाचन तंत्र हेल्दी रहता है। गड़बड़ खाने के बाद हुई अपच और बदहजमी से निजात दिलाने में ये बहुत लाभकारी है।

अदरक

एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होने के साथ-साथ अदरक, जिंजी बैन नामक एंजाइम से भी युक्त होती है। यह ब्लोटिंग की समस्या को कम करने में काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में खाना पचाने के लिए अदरक का भी इस्तेमाल इसके पानी से लेकर इसे धूप में सुखाकर पाउडर बनाने और उसका सेवन करने तक कई तरीकों से किया जा सकता है।

दही

तासीर में गर्म माना जाने वाला दही पेट को ठंडक देने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया आंतों को हेल्दी बनाए रखने में काफी मदद करता है। पाचन तंत्र को ठीक करने के लिए आप इसे खाने के साथ कई तरीकों से शामिल कर सकते हैं।

केला

केला एक ऐसा फल है, जो फाइबर और पोटैशियम जैसे कई गुणों से भरपूर होता है। इसके नियमित सेवन से ब्लोटिंग की तकलीफ को दूर किया जा सकता है। इसके सेवन से आप अपच, कब्ज और एसिडिटी की समस्या से आराम पा सकते हैं।