जनपद आजमगढ़ में,फांसी लगाकर दी जान अधिशासी अधिकारी।मालूम होकि जनपद आजमगढ़ निवासी जनपद गाजीपुर नगर पालिका से 20 दिन पूर्व अवकाश लेकर अतरौलिया थाने के बूढ़नपुर बाजार स्थित अपने घर आए, अधिशासी अधिकारी ने बीते दिन रविवार की रात घर के पीछे बने आवास में, फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का कारण मृतक का अवसादग्रस्त होना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में, ले लिया है। अतरौलिया थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर बाजार निवासी सेवानिवृत्त प्रवक्ता आनंद शंकर सिंह चार संतानों में, तीसरे नंबर पर रहे। बड़े पुत्र 45 वर्षीय आलोक कुमार सिंह गाजीपुर नगर पालिका में, अधिशासी अधिकारी पद पर तैनात थे। लगभग डेढ़ साल पहले उनकी पत्नी का निधन हो गया था। इसके बाद से वह अवसाद ग्रस्त हो गए थे। करीब 20 दिन पूर्व वह अवकाश लेकर अपने पैतृक घर आए थे। रविवार को दिन में, परिवार के लोगों ने उन्हें अंतिम बार घर के समीप टहलते देखा और इसके बाद उनका पता नहीं चला। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटे तो स्वजन उनकी तलाश में, जुटे। रात करीब नौ बजे मकान के पीछे बने दूसरे आवास में किसी कार्यवश गए पारिवारिक सदस्य ने कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर झूल रहे ईओ का शव देख चीखते हुए शोर मचाया इसके बाद अन्य स्वजनों को इसकी जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। इस घटना से मृतक परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। मृतक आलोक कुमार सिंह दो बहनों और दो भाईयों में तीसरे नंबर पर थे। उनसे बड़ी दो बहनें हैं। मृतक की दो नाबालिग जुड़वां बेटियां हैं। इस घटना से बूढ़नपुर बाजार में शोक व्याप्त है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
VIDEO: सारा और विक्की पधारे राजस्थान, चूल्हे की रोटी खायी, जमकर नाचे... देखिए दोनों का फुल देसी अंदाज
विक्की कौशल और सारा अली खान लक्ष्मण उतेरकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' के...
Jio vs Airtel: 200 रुपये से कम में आते हैं जियो-एयरटेल के सबसे सस्ते प्लान, फ्री-कॉलिंग और डेटा जैसे बेनेफिट
इस महीने की शुरुआत में ही प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने मोबाइल रिचार्ज प्लान की कीमतें बढ़ा...
पीएम मोदी के इस भाषण की पाकिस्तान में भी जमकर तारीफ की जा रही है
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त के मौके पर दिल्ली के लाल किले से जोरदार भाषण दिया जो...
બનાસડેરી પાલનપુર ખાતે એકાઉન્ટ વિભાગ માં નોકરી ની સાથે સંગીત ના પણ સુર રેલાવતા ચેતન પટેલ.........
બનાસડેરી પાલનપુર ખાતે એકાઉન્ટ વિભાગ માં નોકરી ની સાથે સંગીત ના પણ સુર રેલાવતા ચેતન...
'फिल्में टैक्स फ्री कफन पर GST…' Imran Pratapgarhi ने Rajya Sabha में Modi Government को घेरा .
'फिल्में टैक्स फ्री कफन पर GST…' Imran Pratapgarhi ने Rajya Sabha में Modi Government को...