नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन ने सोमवार को आपसी कानूनी सहायता संधि के तहत कार्रवाई में तेजी लाने पर चर्चा की। भगोड़ों से संबंधित प्रत्यर्पण अनुरोधों को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर भी दोनों देशों में बातचीत हुई। सोमवार को ब्रिटेन के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल की सीबीआई मुख्यालय की यात्रा के दौरान इन मुद्दों पर चर्चा हुई। ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल में इंटरपोल महासचिव पद के लिए उसके उम्मीदवार स्टीफन कवानाघ भी शामिल थे।इस दौरान सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद और एजेंसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने ब्रिटेन के साथ सहयोग बढ़ाने के बारे में कवानाघ के साथ विस्तृत चर्चा की। बताते चलें, किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व प्रमोटर विजय माल्या, हीरा कारोबारी नीरव मोदी और हथियार डीलर संजय भंडारी के अलावा पंजाब के अलगाववादियों और आतंकवादी समर्थकों सहित भारत के कई भगोड़े ब्रिटेन में रह रहे हैं। भारत सरकार की एजेंसियों द्वारा उनके प्रत्यर्पण की कोशिश की जा रही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
गुरूवार को एक दिवसीय हडताल पर रहेगे शहर के सफाई कर्मचारी
बून्दी। सफाई कर्मचारी भर्ती में वाल्मिकी समाज के लोगो को प्राथमिकता देने की मांग की मांग को लेकर...
World Cup 2023: किक्रेट का महाकुंभ वर्ल्ड कप का आगाज, ENG vs NZ के बीच होगा पहला मुकाबला
World Cup 2023: किक्रेट का महाकुंभ वर्ल्ड कप का आगाज, ENG vs NZ के बीच होगा पहला मुकाबला
ડીસામાં લોકસભાની ચૂંટણીના દિવસે કર્મચારીઓને રજા
ડીસા નગરપાલિકા વિસ્તારની સંસ્થાઓમાં કામ કરતા શ્રમયોગીઓને માટે મતદાન દિવસે સવેતન રજા જાહેર કરવામાં...
নাৰায়ণপুৰতো শুভাৰম্ভ কভিড ভেকচিন প্ৰদান প্ৰক্ৰিয়া
দেশৰ বিভিন্ন প্ৰান্তৰ সমান্তৰালে ভাৱে নাৰায়ণপুৰতো আজিৰে পৰা আৰম্ভ কৰা হৈছে আগন্তুক ৭৫ দিনলৈ...