दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना जारी है। आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। आप के 131 उम्मीदवारों ने अब तक जीत दर्ज कर ली है। 99 सीटों पर भाजपा जीती है। कांग्रेस ने भी सात सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है।

आप और भाजपा सर्मथकों ने जीत की खुशी में मनाया जश्न

नई दिल्ली मतगणना स्थल के बाहर आप और भाजपा सर्मथकों ने जीत की खुशी में जश्न मनाया। पूर्वी दिल्ली के अशोक नगर वार्ड नंबर 190 से भाजपा के संजीव सिंह के समर्थकों ने अक्षरधाम मतगणना केंद्र के बाहर जश्न मनाया।