Ola Electric की ओर भारतीय बाजार में कई विकल्प के स्कूटर को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से एक Event का आयोजन किया गया। जिसमें बीते साल की बिक्री के साथ ही मार्च 2024 में हुई बिक्री की जानकारी दी गई। कंपनी की ओर से इस कार्यक्रम के दौरान और क्या खास जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं।
देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता Ola Electric की ओर से 15 अप्रैल को एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कंपनी की ओर से बीते साल हुई इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री के साथ ही स्कूटर्स की नई कीमतों की जानकारी को भी दिया गया है। कार्यक्रम में किस तरह की जानकारी को सार्वजनिक किया गया है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
Ola Electric ने किया कार्यक्रम
Electric Scooter बनाने वाली कंपनी ओला की ओर से 15 अप्रैल 2024 को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कंपनी की ओर से मौजूदा स्कूटर के पोर्टफोलियो की नई कीमतों की जानकारी देने के साथ ही बीते साल हुई बिक्री की भी जानकारी दी।
 
  
  
  
   
   
   
  