उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा में,हैरान कर देने वाली घटना पहुँचा थाने आक्रोशित में आकर पत्नी ने पति को बेलन से पीटा।सूत्रों से मिली जानकारी कि जनपद आगरा के परिवार परामर्श केंद्र से हैरान कर देने, वाली घटना सामने आई है। एक पत्नी ने पति को टीवी पर सीरियल न देखने देने पर उसे बेलन से कूट दिया।पति आईपीएल मैंच देख रहा था।पत्नी को नाटक देखना था। रिमोट को लेकर, विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया। कि पुलिस के पास आ गया। इसके बाद पति और पत्नी की काउंसिंग की गई। इसके बाद परिवार परामर्श केंद्र में, समझौता कराया गया। आगरा निवासी युवती की शादी दो साल पहले सादाबाद (हाथरस) निवासी युवक से हुई थी।पति नोएडा में, नौकरी करता है। पत्नी ने पुलिस से पति की शिकायत की थी।आरोप लगाया कि आईपीएल शुरू होते ही, पति नौकरी से छुट्टी ले लेता है। घर आ जाता है। टीवी से चिपक जाता है। किसी दूसरे को टीवी नहीं देखने देता। वह भी टीवी सीरियल देखती है। आईपीएल के कारण उसके कई नाटक छूट गए। अपनी मर्जी का चैनल देखने के लिए, रिमोट लिया तो पति से विवाद हो गया। पत्नी ने मारपीट का भी आरोप लगाया। विवाद के बाद महिला अपने मायके चली गई।इसके बाद पुलिस में, शिकायत की। इसके बाद मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा।पति और पत्नी को काउंसिंग की गई। काउंसलर के काफी समझाने के बाद पति और पत्नी शांत हुए। दोनों का समझौता हुआ। दोनों शर्तों पर मान गए है। काउंसलर डॉ. अमित गौड़ ने बताया कि रविवार को दोनों पक्ष केंद्र में, बुलाए गए। दोनों की बात सुनी गई। इस शर्त पर समझौता हुआ कि सीरियल के समय पति आईपीएल मैंच नहीं देखेगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
APMCના નકલી લાઇસન્સધારકના નામે ખોલાવ્યું ખાતું
APMCના નકલી લાઇસન્સધારકના નામે ખોલાવ્યું ખાતું
अशोक गहलोत को पहले ही थी वैभव गहलोत की हार का अंदेशा,बयान आया सामने
राजस्थान की जालोर-सिरोही लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम ने कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत...
#news24update ডিমাকুছিত পুনৰ বন্যহস্তীৰ আক্ৰমণত গুৰুত্বভাৱে আহত এজন লোক
#news24update ডিমাকুছিত পুনৰ বন্যহস্তীৰ আক্ৰমণত গুৰুত্বভাৱে আহত এজন লোক
গুৱাহাটীৰ ৰাজীৱ ভৱনৰ সন্মুখত অসম প্ৰদেশ মহিলা কংগ্ৰেছৰ উত্তাল প্ৰতিবাদ
◾গুৱাহাটীৰ ৰাজীৱ ভৱনৰ সন্মুখত অসম প্ৰদেশ মহিলা কংগ্ৰেছৰ উত্তাল প্ৰতিবাদ
◾মন্ত্ৰী অজন্তা নেওগৰ...
নাৰায়ণপুৰৰ অমৃত সৰোবৰ মেলাৰ অংশস্বৰূপে শিক্ষামুলক ভ্ৰমণ
নাৰায়ণপুৰৰ অমৃত সৰোবৰ মেলাৰ অংশস্বৰূপে শিক্ষামুলক ভ্ৰমণ