जनपद आजमगढ़ के पल्हना में,करोड़ों के गबन का आरोप ब्लांक प्रमुख पर।मालूम होकि जनपद आजमगढ़ के पल्हना में, ब्लांक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू पर, हाईमास्क लाईट खरीद। और वाटर कूलर की खरीद के मामले में, करोड़ों रूपए के गबन का आरोप लगा है। इस मामले की शिकायत क्षेत्र पंचायत सदस्य नीरज सिंह ने जनपद आजमगढ़ के जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, और सीडीओ परीक्षित खटाना से की है। वहीं ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह ने कहा कि सारे आरोप बेबुनियाद हैं, चुनाव में, पैसे मांग रहा था। जब मैंने पैसे देने से इनकार कर दिया। नाराज होकर उसने ऐसा आरोप लगा रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य नीरज सिंह का आरोप है कि जिन लाइटों की खरीद दर ढ़ाई लाख रुपए हैं, उन लाइटों को साढ़े नौ लाख की दर पर खरीदा गया है। इससे समझा जा सकता है कि, इस खरीद फरोख्त में, किस कदर भ्रष्टाचार किया गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य का आरोप है कि 20 लाइटों का भुगतान किया गया हैं। जबकि मौके पर सात हाईमास्क लाइटें ही पाई गईं हैं। वहीं 25 वाटर कूलर के नाम पर 10 ही वाटर कूलर लगाए गए। लगाए गए वाटर कूलर को पहले से सांसद विधायक निधि से लगे, इंडिया मार्का हैंडपंप से जोड़ दिया गया है। और बोरबेल का भुगतान करा लिया गया है। इसके साथ ही यह खरीद-फरोख्त अनाधिकृत फर्म ओम साई, कंस्ट्रक्शन से की गई है।इस बारे में, नीरज सिंह का कहना है कि पल्हना ब्लांक का वीडीओ राजेश यादव भी, इस भ्रष्टाचार में, मिला हुआ है। इससे पूर्व तीन वीडीओ आए, पर भुगतान नहीं किया। राजेश यादव के साथ मिलकर मार्च महीने में, पूरा भुगतान कराया गया। नीरज सिंह का कहना है कि इस मामले की शिकायत हमने लोकायुक्त से भी की है। हमारी मांग है कि जिला प्रशासन इस पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करे। जिससे भ्रष्टाचारियों के हौंसले न बढ़ने पाएं। इस बारे में, वीडीओ राजेश यादव का कहना है कि अभी तक इस मामले में, कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कराई जाएगी। वीडीओ राजेश यादव का कहना है कि अभी तक मामले की जानकारी नहीं है। वहीं पल्हना ब्लांक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू ने कहा कि शिकायत करने वाला अपराधी प्रदीप कबूतरा का आदमी है। और उसके ऊपर मुकदमा भी दर्ज है। चुनाव के समय वोट के लिए। पैसे मांग रहा था। जब पैसा नहीं दिया गया तो, लखनऊ में, मांफी मांगा। सतीश सिंह और प्रदीप कबूतरा की गैंग के कब्जे में, पल्हना ब्लांक था। जीतने के बाद हम लोग काम कराने लगे। इससे यह लोग परेशान हैं। हर तरह से हताश होकर इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। अज्ञानता के अभाव में, इस तरह की बयान बाजी कर रहे हैं। गुट बनाकर साजिश की जा रही है। इन लोगों की जमीन दरक रही है। इसी कारण छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ડીસા નજીક આઇશર ટ્રકે બાઇકને ટક્કર મારતાં યુવક ગંભીર
ડીસા-પાટણ હાઈવે પર આજે હિટ એન્ડ રનની ઘટના સર્જાઇ હતી. બાઈકને ટક્કર મારી આઇસર ગાડીનો ચાલક ફરાર થઈ...
IPL 2024 final: आईपीएल फाइनल के मौके पर गूगल ने बनाया खास डूडल, क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह
इस डूडल में गूगल के आईकॉनिक लोगो के चारों तरफ इलुस्ट्रेशन दिखाई देती है। एसआरएच और केकेआर फैन्स...
'सब धुल जाएगा..' 9 CBI केस, 1 साल की जेल, Amit Shah ने G Janardhan Reddy को BJP में क्यों बुलाया?
'सब धुल जाएगा..' 9 CBI केस, 1 साल की जेल, Amit Shah ने G Janardhan Reddy को BJP में क्यों बुलाया?
गावाच्या हिताचे विकास कामे करण्यासाठी असेल......
नवनियुक्त सरपंच तुळशीराम चव्हाण
मालेगांव तालुक्यातील बोर्डी- कोल्ही ग्रामपंचायतील सरपंच पदाचे उमेदवार बोर्डी येथील समाजिक...
ભુજમાં શંકાસ્પદ જણાયેલી મહિલા દ્વારા પોલીસ સાથે માથાકૂટ, હાથાપાઇ
ભુજ, અરજીના આધારે હાથ ધરાયેલી તપાસમાં પોલીસને શંકાસ્પદ જણાયેલી મુળ અમદાવાદની અને હાલે ભુજમાં...