जनपद आजमगढ़ में,डाक्टर दलाल आपस में भिड़ें अस्पताल में।सूत्रों के मुताबिक जनपद आजमगढ़ अस्पताल में,आज दिन बुधवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया। जब आर्थाे वार्ड में, एक डॉक्टर व दलाल के बीच भिड़ंत हो गई। विवाद के बाद दोनों ने एक दूसरे पर हमला किया। मारपीट में, दलाल के कपड़े फट गए। वहीं डॉक्टर के चेहरे पर चोट आई। एक मरीज से पैसों के लेनदेन को लेकर डॉक्टर व दलाल के बीच विवाद हुआ था। घंटे भर तक मामले को लेकर अस्पताल में, हंगामा मचा रहा। सूचना पर पुलिस पहुंची और एसआईसी कक्ष में, सीएमओ की मौजूदगी में ,घंटों मामले को लेकर बातचीत हुई। डॉक्टर व दलाल के बीच मारपीट चर्चा का विषय बन गया। जिला अस्पताल में, दलालों का वर्चस्व तोड़ने में, अस्पताल प्रशासन सफल नहीं हो सका है। जिसके चलते आए दिन दलालों की आपस में, मारपीट की बात सामने आती रहती है। वहीं अब डॉक्टर व दलाल के बीच मारपीट का मामला भी, सामने आने लगा है।बताते चलेकि बुधवार की सुबह आर्थाे वार्ड में, दलाल गौरव तिवारी मौजूद था और मरीजों से कुछ पैसों के लेनदेन की बात कर रहा था। इसी दौरान डॉ0 वीके श्रीवास्तव वार्ड में,राउंड पर पहुंच गए। जहां डॉक्टर व दलाल के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई,जिसमें दलाल गौरव के कपड़े फट गए। वहीं डॉ0 वीके श्रीवास्तव के चेहरे पर दलाल द्वारा कई थप्पड़ जड़ने से सूजन आ गया। हाथापाई के बाद दलाल मौके से फरार हो गया। घटना से अस्पताल परिसर में घंटो हंगामे की स्थिति रही। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और डॉक्टर वीके श्रीवास्तव का मेडिकल मुआयना आदि कराया। प्रकरण को लेकर जिला अस्पताल के डॉक्टर आक्रोशित हैं। इसे लेकर एसआईसी कक्ष में बैठक कर मामले को सुलझाने पर बातचीत होती रही। जिसमें एसआईसी डॉ. आमोद के अलावा सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी भी मौजूद रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
College student alleges rape at Bihpuria
A college student was allegedly raped by a man at Bihpuria in Lakhimpur district on Thursday....
Mumbai में सरकारी नौकरी के लिए आई हज़ारों की भीड़, मैनेजमेंट के भी पसीने छूट गए! | Government Job
Mumbai में सरकारी नौकरी के लिए आई हज़ारों की भीड़, मैनेजमेंट के भी पसीने छूट गए! | Government Job
हातीव मधे बांबू लागवड मार्गदर्शन शिबिराला उत्स्फूर्त प्रतिसाद
संगमेश्वर : देवरुख नजीकच्या हातीव येथे नुकतेच प्राईड इंडिया, व आत्मा, भूमिपुत्र शेतकरी गट, व...
ગુજરાતમાં ભાજપ અને આમ આદમી પાર્ટી વચ્ચે થશે મુખ્ય જંગ,કોંગ્રેસ નિષ્ક્રિય !!! કોણ ફાવશે ?
ગુજરાત વિધાનસભાની ચૂંટણી અગાઉ બે મુખ્ય પાર્ટીઓ આમઆદમી પાર્ટી ભાજપ પોતાની રીતે વ્યહ રચના તૈયાર...