जनपद आजमगढ़ के थाना बिलरियागंज में,हिस्ट्रीशीटर व डी 87 गैंग के मुखिया को लगी गोली पुलिस मुठभेड़ में।मालूम होकि जनपद आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना पुलिस बुधवार की भोर में, अपराधियों से मूठभेड़ हो गई। इस घटना में डी-87 गैंग का मुखिया जहां पुलिस की गोली से घायल हो गया। वहीं दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अपराधी शातिर गोतस्कर है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए। अस्पताल में, भर्ती कराया है। मौके से पुलिस ने एक बाइक, तमंचा कारतूस व अपराधियों के पास से 850 रुपये नकद बरामद किया है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि बिलरियागंज पुलिस बुधवार की भोर में, नसीरपुर मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शातिर अपराधी व गोतस्कर मोहम्मदान की तरफ से नसीरपुर की तरफ आने वाला है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने नसीरपुर मोहम्मदपुर रोड पर बिलरियागंज मोड़ के पास, घेराबंदी कर बदमाशों के आने का इंतजार कर रही थी। कुछ ही देर देर, एक बाइक सवार दो बदमाश आते हुए, दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो। बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें एक बदमाश के पैर में, गोली लगी तो, दूसरे को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। घायल बदमाश की पहचान डी-87 गैंग के मुखिया नौशाद निवासी मोहम्मदपुर थाना बिलरियागंज के रूप में, की गई। उसे तत्काल जिला अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया। वहीं पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम शहनवाज निवासी नसीरुपुर थाना बिलरियागंज बताया। इनके पास से पुलिस ने बाइक, तमंचा-कारतूस व 850 रुपये नकद बरामद किया है। एएसपी चिराग जैन ने बताया कि पुलिस की गोली से घायल नौशाद डी-87 गैंग का लीडर है और उस पर 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इतना ही नहीं वह थाने का टापटेन हिस्ट्रीशीटर अपराधी है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Kia India घरेलू बाजार में पेश करेगी 3 नई 7-सीटर एसयूवी, यहां देखिए पूरी लिस्ट
2024 के अंत या 2025 की शुरुआत में भारतीय बाजार में डेब्यू करने के लिए तैयार Kia EV9 इलेक्ट्रिक...
Breaking News: भूकंप के झटके से सहमा जापान, 7.1 रही तीव्रता, सुनामी का भी अलर्ट | Japan Earthquake
Breaking News: भूकंप के झटके से सहमा जापान, 7.1 रही तीव्रता, सुनामी का भी अलर्ट | Japan Earthquake
કુંભારવાડા વિસ્તારમાંથી ત્રણ મહિલાઓ સહિત ચાર લોકોને જુગાર રમતા ઝડપી લીધા
કુંભારવાડા વિસ્તારમાંથી ત્રણ મહિલાઓ સહિત ચાર લોકોને જુગાર રમતા ઝડપી લીધા
દિયોદર પોલીસ દ્વારા દિયોદર ની જનતા ને અપીલ..
દિયોદર પોલીસ સ્ટેશનના છેલ્લા દસ વર્ષના ઘરફોડ / ચોરીના બનાવ બાબતે એનાલીસીસ ( પૃથ્થકરણ ) કરતા એવુ...