सीएम योगी ने कहा- पाकिस्तान मानवता का कैंसर है। नासूर बन चुका है। बिना ऑपरेशन के इसका इलाज संभव नहीं है। इसकी शुरुआत हो रही है। पाक अधिकृत कश्मीर और बलूचिस्तान में अलग होने की मांग शुरू हो गई है।सीएम ने कहा- सबसे ज्यादा भारत वासियों को सर्तक रहना होगा। हम सभी को ध्यान रखना होगा। अगर हम धर्म की रक्षा करेंगे तो धर्म हमारी रक्षा करेगा। धर्म से जैसा व्यवहार करेंगे, धर्म भी उसी तरह से व्यवहार करेगा। अयोध्या, काशी और मथुरा सनातन के स्तंभ हैं।सीएम योगी त्रिपुरा दौरे पर थे। उन्होंने यहां सिद्धेश्वरी मंदिर का उद्घाटन किया। योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार त्रिपुरा के विकास के लिए काम कर रही है। दूसरी ओर धार्मिक क्षेत्र में हो रही प्रगति हमारे लिए उल्लेखनीय है, लेकिन वहीं बगल में आपकी हजारों किलोमीटर से जुड़ी हुई सीमा के अंदर जो हमारे बंधुगण रह रहे हैं, उनकी क्या स्थिति है। वो आप से छिपी नहीं है।बांग्लादेश के हालात पर चिंतन करने की आवश्यकता है। 1947 से पहले कौन लोग थे, जो भारत के विभाजन के जिम्मेदार हैं। अगर उस समय के समाज ने 1905 में आंदोलन किया था। बंग भंग उसी तरह मुस्लिम लीग की साजिश पर पानी फेरना चाहिए।