जनपद आजमगढ़ के थाना तहबरपुर ग्राम आतापुर में,शव को जला रहे थें ससुराल वाले मुकदमा दर्जं।मालूम होकि जनपद आजमगढ़ के तहबरपुर थाना क्षेत्र के आतापुर गांव में,आज सोमवार को विवाहिता की झुलसकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने प्रताड़ित कर जलाने का आरोप लगाते हुए। डायल पुलिस 112 को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए, भेजवा दिया। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में, जुट गई। तहबरपुर थाना क्षेत्र के पश्चिम पट्टी गांव निवासी मधुबन अपनी पुत्री 30 वर्षीय वंदना की शादी वर्ष 2013 में, आतापुर गांव निवासी कन्हैया लाल से की थी। उन्होंने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते बताया कि परिवार के लोग अक्सर रुपये और जेवरात के लिए प्रताड़ित करते थे। कुछ दिन बाद उसने पुस्तैनी घर से कुछ दूरी पर मकान बनवाई जिसमें ब्यूटी पार्लर और जनरल स्टोर चलाती थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कभी-कभी ससुराल के लोग उसे मारते-पीटते थे। इसके बाद सगे-संबधियों के माध्यम से सुलह-समझौता भी कराया गया। दिन में दामाद कन्हैया लाल ने मेरे पुत्र सुदीप के मोबाइल पर फोन कर तबीयत खराब होने की सूचना दी। परिवार के संग हम लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि दूसरे तल पर सीढ़ी के किनारे मारकर उसे जलाया जा रहा था। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस की मद से उसे आनन-फानन हम लोग एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। तहबरपुर थानाध्यक्ष मधुपनिका ने बताया कि मृतका की भाई सुदीप की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
प्रोबा-3 मिशन की लॉन्चिंग एक दिन टली:तकनीकी दिक्कत आने से इसरो ने टाला मिशन, इसके जरिए सूर्य की स्टडी की जाएगी
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) ने प्रोबा-3 मिशन की लॉन्चिंग एक दिन टाल दी है। श्रीहरिकोटा...
Ducati ने लॉन्च की सिंगल सिलेंडर की सबसे दमदार बाइक Hypermotard 698 Mono, जानें कितनी है कीमत
इटली की सुपरबाइक बनाने वाली कंपनी Ducati की ओर से भारतीय बाजार में नई बाइक को लॉन्च किया गया...
Vinesh Phogat News: Brij Bhushan Singh के बयान पर Pawan Khera का हमला, कहा- BJP हमेशा गलत के साथ...
Vinesh Phogat News: Brij Bhushan Singh के बयान पर Pawan Khera का हमला, कहा- BJP हमेशा गलत के साथ...
KUTIYANA કુતિયાણામાં સ્વામિનારાયણ મંદિરે શાકભાજી મહોત્સવના દર્શન યોજાયા 05-11-2022
KUTIYANA કુતિયાણામાં સ્વામિનારાયણ મંદિરે શાકભાજી મહોત્સવના દર્શન યોજાયા 05-11-2022