कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने केरल से लेकर कश्मीर तक 14 से अधिक राज्यों में 51 से ज्यादा सीटों पर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाएं कर वोट मांगा है. चुनावी सभाओं के लिहाज से देखा जाए तो सचिन पायलट ने न केवल राजस्थान के कई दिग्गज नेताओं को पीछे छोड़ दिया है, बल्कि राष्ट्रीय नेताओं की बराबरी में आ गए हैं. खास बात यह है कि सचिन पायलट ने राहुल गांधी की दोनों सीटों पर भी मजबूती से मोर्चा संभाला है. उनके कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पायलट ने अब तक 14 से अधिक राज्यों में 51 से ज्यादा सीटों पर 100 से ज्यादा चुनावी सभाओं को संबोधित किया है. सचिन पायलट ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश और पंजाब में चार जगह चुनावी सभाओं को संबोधित किया. हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के समर्थन में बियासर, कुल्लू में चुनावी सभा को संबोधित किया. इसके साथ ही पंजाब के अमृतसर में भिंडी सैदां और लुधियाना के नूरवाता रोड और प्रेम नगर में भी चुनावी सभा की. सचिन पायलट ने उन दोनों सीटों पर भी कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान की कमान संभाली, जहां से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने केरल की वायनाड सीट पर चुनावी सभाएं की. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के रायबरेली में भी प्रचार अभियान की कमान संभाली. इन दोनों सीटों से राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं. सचिन पायलट ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान को धार दी है. राजस्थान में उन्होंने 14 लोकसभा सीटों पर 28 जगह चुनावी सभाएं कर कांग्रेस और सहयोगी पार्टियों के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे. जबकि बतौर छत्तीसगढ़ प्रभारी उन्होंने वहां भी पार्टी के चुनावी अभियान की रणनीति तय की. छत्तीसगढ़ में भी उन्होंने चुनावी सभाएं भी की.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Gujarat Election : ડી. જી. વણઝારાએ ચૂંટણીમાં ઝંપલાવ્યું, નવી પાર્ટીની કરી જાહેરાત
Gujarat Election : ડી. જી. વણઝારાએ ચૂંટણીમાં ઝંપલાવ્યું, નવી પાર્ટીની કરી જાહેરાત
ભાજપ પ્રદેશ અધ્યક્ષ સી.આર.પાટીલ સાથે ZEE 24 કલાકની ખાસ વાતચીત
ભાજપ પ્રદેશ અધ્યક્ષ સી.આર.પાટીલ સાથે ZEE 24 કલાકની ખાસ વાતચીત
सुहाने सपनों का सच सामने लाने में जुटी यह AI कंपनी, डिवाइस की मदद से इमेजिनेशन वर्ल्ड किया जाएगा कंट्रोल
प्रोफेटिक एक नया एआई स्टार्टअप है जो आपके सपनों को मॉनिटर करने के लिए नया टूल पेश कर रहा है। यह...
पोती के साथ हो रही थी छेड़छाड़ बुजुर्ग ने किया विरोध तो कर डाली पीट पीटकर हत्या
पोती के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या
मधुबनी में एक लड़की के...
वर्ड-हार्ट-डे के अवसर दिल के लिए दिल से दौड़ा कोटा
कोटा हार्ट इंस्टीट्यूट एवं श्रीजी हाॅस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में वर्ड हार्ट डे मनाया गया। इस...