जनपद हमीरपुर में,बाइक सवार दंपति हाइवे पर लगे जाम में फंसे दर्दनाक मौंत।मालूम होकि उत्तर प्रदेश में, एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। हमीरपुर जिले में कानपुर-सागर नेशनल हाइवे पर रोज लगने वाले जाम ने एक मासूम की जान ले ली। जिस मासूम ने अभी दुनिया को देखा भी नहीं था उसकी जाम के चलते मौत हो गई। रविवार दोपहर हाइवे पर लगे जाम में एक बाइक सवार दंपति फंस गया। मां की गोद में एक महीने की बीमार मासूम थी, जिसने दम तोड़ दिया। मूसानगर के रहने वाले पति-पत्नी मासूम को दिखाने के लिए हमीरपुर आ रहे थे। मासूम की मौत के बाद शव लेकर दंपति यमुना नदी पुल से वापस मूसानगर चला गया। कानपुर-सागर हाइवे पर कई दिनों से लगातार इसी तरह घंटों जाम लग रहा है। जिसकी वजह से रोज इस रूट पर हजारों लोग जूझते हैं। शनिवार को फिर हाइवे पर जाम लगा जो 24 घंटे तक नहीं खुल पाया। जिसकी भेंट नन्हीं जान चढ़ गई। रविवार को मूसानगर के किसवा दुरौली गांव निवासी अनीता अपने पति संदेश के साथ बाइक से बीमार मासूम आध्या को दिखाने के लिए हमीरपुर निकली थी, लेकिन वह जाम में फंस गए। जाम इतना भीषण था कि बाइक, साइकिल तक को निकालने में दिक्कत आ रही थी। पुलिस ने जाम खुलवाने और दंपति की मदद की कोशिश की लेकिन वह भी नाकाम रही। आनूपुर मोड़ से यमुना नदी पुल तक पहुंचने में दंपति को ढाई घंटे लग गए, इससे मासूम की हालत बिगड़ लगई और समय से इलाज न मिल पाने कारण रास्ते में ही मां की गोद में मासूम ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत पर मां बदहवास हो गई।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
पेशनधरकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
कोटा. सांगोद पंचायत समिति सभागार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के डीबीटी कार्यक्रम के सीधा प्रसारण...
જનતા નો રાજ્ય સરકાર સામે સવાલ, રસ્તા પર રખડતા ઢોરનો નિરાકાર ક્યારે ? કોનો ક્યારે જીવ લઈલે કોને ખબર.? રખડતા ઢોર નું ત્રાસ ક્યાં સુધી.?
અનેક રસ્તાઓ પર રખડતા ઢોર જોવા મળે છે
- અમદાવાદ સહિત રાજ્યના અનેક શહેરોમાં રખડતા ઢોરનો ત્રાસ...
મોરબી જિલ્લામાં ખનીજ ચોરી ઝડપાઇ | SatyaNirbhay News Channel
મોરબી જિલ્લામાં ખનીજ ચોરી ઝડપાઇ | SatyaNirbhay News Channel
Kohli Gambhir Fight: गले मिलकर भी खत्म नहीं हुई थी खटास, आखिरी कैसे आई कोहली-गंभीर के बीच हाथापाई तक की नौबत
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच तीखी नोकझोंक हुई। जुबानी जंग इस कदर...
પાલનપુર નવો RTO બ્રિજ ધરાશાઈ
રિપોર્ટ. લતીફ સુમરા. બનાસકાઠાના
પાલનપુર માં આબુરોડ હાઇવે થી નવી આરટીઓ સુધી પુલ બનાવવાનું કામ ચાલુ...