जनपद जौनपुर में, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर स्थित कलीचाबाद तिराहे पर स्थित पार्क में राजपूता सेवा समिति द्वारा स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा का रिमोट के माध्यम से अनावरण किया। वहां उनकी आगवानी 73 लोकसभा जौनपुर के भाजपा प्रत्याशी एंव महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह तथा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह सिंह ने की। मुख्यमंत्री ने वहां राजपूत सेवा समिति के लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। उल्लेखनीय है कि महाराणा प्रताप की मूर्ति 13 फुट ऊंची है इसका घोड़ा चेतक समेत लंबाई 15 फुट है जो गनमेटल से निर्मित है। इतनी विशालकाय महाराणा प्रताप की उत्तर प्रदेश में यह इकलौती मूर्ति होगी। इस मौके पर भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह ने राम दरबार की चांदी की मूर्ति मुख्यमंत्री को भेंट की। उक्त अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह, पूर्व सांसद कुंवर हरिबंश सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशू, तिलकधारी महाविद्यालय के प्रबंधक राघवेन्द्र सिंह, दुष्यंत सिंह एडवोकेट, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, सूर्यप्रकाश सिंह मुन्ना, रत्नाकर सिंह, रवीन्द्र प्रताप सिंह, जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम, कुंवर जय सिंह बाबा, राहुल सिंह, प्रदीप सिंह सफायर, विनय सिंह, अजीत सिंह, डा. सिद्धार्थ सिंह, शशी सिंह, डा. एनके सिंह, पूर्व विधायक हरेन्द्र प्रताप सिंह, सर्वेश सिंह, भाजपा नेता मनोज सिंह आदि उपस्थित रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ઝાલોદ તાલુકાના ગરાડુ ગામે અલગ અલગ સ્થળોએ વીજળી ત્રાટકતા 1 પુરુષ અને 2 પશુઓના મોત નીપજ્યા
ગરાડુ ગામે બે અલગ અલગ સ્થળે વીજળી ત્રાટકતા એક પુરુષ અને બે પશુઓના મોત નીપજ્યાં હોવાનું જાણવા...
रेल बजट 2024-25 : राजस्थान को रिकार्ड 9959 करोड़ रूपये के बजट का आवंटन
श्री अश्विनी वैष्णव, माननीय रेलमंत्री ने बजट में भारतीय रेलवे के लिए किए गए प्रावधानों पर दिनांक...
गोलाघाट में
खाद्य सामग्रियों की बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने में विफल होने तथा राज्य वासियों पर अतिरिक्त सम्पत्ति कर थोपे जाने के खिलाफ आसू का विरोध प्रदर्शन
आज अखिल असम छात्र संस्था की गोलाघाट जिला समिति ने खाद्य सामग्रियों की बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने...
रतन टाटा पर पीएम मोदी का ब्लॉग:लिखा- भारत ने अमूल्य रत्न खोया, लेकिन वे उन सपनों में जिंदा
पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिवंगत बिजनेसमैन रतन टाटा के लिए एक ब्लॉग लिखा है। इसमें उन्होंने...