Yamaha Motor India ने आज यानी 8 मार्च को घोषणा करते हुए कहा है कि उन्होंने भारत में 300 Blue Square Outlets खोलने की उपलब्धि हासिल कर ली है। ब्लू स्क्वायर डीलरशिप हाल ही में लॉन्च किए गए R3 और MT-03 बेचते हैं। इसके अलावा ये डीलरशिप Aerox 155 YZF-R15 V4 YZF-R15S V3 MT-15 V2 FZS-Fi Version 4.0 FZS-Fi Version 3.0 FZ-Fi Version 3.0 और FZ-X भी बेचते हैं।

Yamaha Motor India ने आज यानी 8 मार्च को घोषणा करते हुए कहा है कि उन्होंने भारत में 300 Blue Square Outlets खोलने की उपलब्धि हासिल कर ली है। आपको बता दें कि ब्लू स्क्वायर डीलरशिप यामाहा की हाई-लेवल डीलरशिप हैं, जो अपने ग्राहकों को एक प्रीमियम अनुभव प्रदान करती हैं।

Call of the Blue  से हुई शुरुआत 

ब्रांड ने 2018 में Call of the Blue ब्रांड अभियान शुरू किया था और ब्लू स्क्वायर शोरूम उस अभियान का हिस्सा थे, जो 2019 में शुरू हुआ था। डीलरशिप में यामाहा का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक ब्लू थीम है।

Blue Square Outlets  पर उपलब्ध प्रोडक्ट 

ब्लू स्क्वायर डीलरशिप हाल ही में लॉन्च किए गए R3 और MT-03 बेचते हैं। इसके अलावा, ये डीलरशिप Aerox 155, YZF-R15 V4, YZF-R15S V3, MT-15 V2, FZS-Fi Version 4.0, FZS-Fi Version 3.0 FZ-Fi Version 3.0 और FZ-X भी बेचते हैं।