Elon Musk ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर नया फीचर पेश किया है। यह फीचर यूजर्स को एक्स पर आर्टिकल (लंबा कंटेंट) लिखने की सुविधा देता है। इसमें टेक्स्ट के साथ-साथ वीडियो वीडियो GIF और लिंक भी हो सकते हैं। इसके साथ ही यूजर्स को आर्टिकल में हेड सब-हेड लिस्ट नंबर और बुलेट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

Elon Musk ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) पर यूजर्स के लिए नया फीचर रोलआउट किया है। एक्स के प्रीमियम यूजर्स का यह फीचर Articles नाम से लाया गया है। यह फीचर यूजर्स को लॉन्ग-फॉर्म कंटेंट शेयर करने की सुविधा देता है। प्रीमियम एक्स यूजर्स प्लेटफॉर्म पर स्टायलिश टेक्स्ट, इमेज और वीडियो के साथ कंटेंट शेयर कर पाएंगे।

आर्टिकल में यूजर्स टेक्स्ट के साथ-साथ फोटो, वीडियो, पोस्ट, GIF और लिंक शेयर कर पाएंगे। इसके साथ ही टेक्स्ट फॉर्मेटिंग के लिए यूजर्स को हेडिंग, सब-हेड, बोल्ड, इटैलिक, बुलेट, नंबर और लिस्ट जैसे ऑप्शन मिलते हैं।

नए फीचर को पेश करते हुए कंपनी ने बयान जारी करते हुए कहा कि Articles एक्स प्लेटफॉर्म पर लॉन्ग-फॉर्म कंटेंट शेयर करने का तरीका है। आर्टिकल पब्लिश करने का यह फीचर फिलहाल प्रीमियम प्लस सब्सक्राइबर्स और वेरिफाइड ऑर्गनाइजेशन के लिए उपलब्ध है। एक्स का यह फीचर ग्लोबल यूजर्स के लिए पेश किया गया है।

X पर आर्टिकल फीचर कैसे इस्तेमाल करें?

  • एक्स पर आर्टिकल लिखने के लिए यूजर्स को x.com ओपन करना होगा। यहां साइड मैन्यू में आपको Articles टैब में Write ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आर्टिकल लिखने के बाद आपको पब्लिश बटन दबाना होगा। इसके बाद आपकी प्रोफाइल के आर्टिकल टैब पर यह आर्टिकल देखने को मिलेगा।
  • एक्स पर पब्लिश हुए इस आर्टिकल में यूजर्स बदलाव भी कर पाएंगे। इसके साथ ही यूजर्स चाहे तो इसे रिमूव भी कर पाएंगे।