Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now

ब्लैक हेड्स और व्हाइट हेड्स, दोनों से छुटकारा दिलाएगा चावल से बना ये स्क्रब

ब्लैक हेड्स और व्हाइट हेड्स सिर्फ आपके चेहरे की रौनक ही नहीं छीन लेते हैं बल्कि ये आपके पोर्स को भी ब्लॉक करके चेहरे पर पिंपल्स की वजह बनते हैं। ऐसे में क्या आपको मालूम है कि घर पर रखा चावल भी आपको इस समस्या से निजात दिला सकता है? आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि चावल से स्क्रब तैयार करके आप कैसे स्किन केयर कर सकते हैं।

ब्लैक हेड्स और व्हाइट हेड्स से कई लोग परेशान रहते हैं। ज्यादातर ऑयली स्किन वाले लोगों को इसकी समस्या होती है और गर्मियों का मौसम आने के साथ ये दिक्कत भी बढ़ने लगती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कैसे चावल की मदद से बना फेस स्क्रब आपकी त्वचा के पोर्स को साफ करके उन्हें कील-मुहांसो से भी छुटकारा दिला सकता है। इसे बनाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है। आइए जानें इसे बनाने और इसके इस्तेमाल का तरीका।

कैसे तैयार करें चावल का स्क्रब?

- सबसे पहले एक मिक्सर की मदद से चावल को दरदरा पीसे लें।

- अब इस पिसे हुए आटे में आपको थोड़ा कच्चा दूध और गुलाबजल एड करना है।

- इन सभी का पेस्ट बनाकर चेहरे पर हल्के हाथों से 10 मिनट मसाज करें।

- नाक और उसके आसपास के एरिया पर इसे अच्छे से मसाज कर लें।

- इसके बाद एक फेस टिशू की मदद से इसे चेहरे से हटा लें या फिर गुनगुने पानी से वॉश कर लें।

- इसके बाद फेस मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना ना भूलें।

- ये फेस स्क्रब आप हफ्ते में दो बार यूज कर सकते हैं। चेहरे के ब्लैक हेड्स और व्हाइट हेड्स को हटाने के लिए ये एक नेचुरल और कारगर तरीका है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

 
 
React

Search
Categories
Read More
भारत ने कोविड-19 महामारी के दौरान 180 से अधिक देशों को दी दवाइयां और टीके: स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि 'वसुधैव कुटुम्बकम'...
By Vishal Solanki 2023-04-07 06:40:38 0 5
પ્રાથમિક શાળા નં 7 ખાતે વિશ્વ સિંહ દિવસની ઉજવણી કરાઈ
પ્રાથમિક શાળા નં 7 ખાતે વિશ્વ સિંહ દિવસની ઉજવણી કરાઈ
By Prahladsinh Rathod 2022-08-10 13:15:46 0 5
भजनलाल सरकार शहरों को देगी बड़ी सौगात!
भजनलाल सरकार शहरों को बड़ी सौगात देने की तैयारी कर रही है। प्रदेश के 40 शहरों का डवलपमेंट होगा,...
By Hemant Sharma 2024-06-14 09:18:34 0 0
আকৌ ড্ৰাগছ
আকৌ ড্ৰাগছ । গোলাঘাটত ড্ৰাগছ সেৱনকাৰীক ধৰিলে আৰক্ষীয়ে । নগৰৰ পুৰণা চিনেমা হলৰ সমীপত ড্ৰাগছ সেৱন...
By Pankaj Hazarika 2022-09-05 12:56:53 0 44