2024 KTM 250 एडवेंचर अब नई लूनर ग्रे कलर स्कीम में उपलब्ध है। नया मैट फिनिश शेड ट्रेडमार्क ऑरेंज कलर के साथ मिलकर मोटरसाइकिल में एक अच्छा कंट्रास्ट लाता है। इसी तरह 2024 KTM 390 Adventure को दो नए रंग मिलते हैं। वहीं फुल-फेयर्ड लाइनअप की बात करें तो 2024 KTM RC 390 अब नए KTM फैक्ट्री रेसिंग ऑरेंज कलरवे में उपलब्ध है।

KTM India ने 2024 मॉडल ईयर के लिए अपनी RC और Adventure Range को अपडेट किया है और मोटरसाइकिलें अब नए कलर ऑप्शन के साथ भी आएंगी। हालांकि इनमें कोई मैकेनिकल चेंज नहीं किए गए हैं। बाइक अब नए रंगों और ग्राफिक्स के साथ आती हैं, जिसका उद्देश्य एक नया लुक देना है। आइए, इनमें हुए बदलावों के बारे में जान लेते हैं।

2024 KTM Adventure Range

2024 KTM 250 एडवेंचर अब नई लूनर ग्रे कलर स्कीम में उपलब्ध है। नया मैट फिनिश शेड ट्रेडमार्क ऑरेंज कलर के साथ मिलकर मोटरसाइकिल में एक अच्छा कंट्रास्ट लाता है। इसी तरह, 2024 KTM 390 Adventure को दो नए रंग मिलते हैं।

इसमें क्लासिक ऑरेंज और ब्लैक शेड एडीवी पर मेन बेस बना हुआ है, इसके बाद नए ग्रे और व्हाइट ऑप्शन हैं। केटीएम अपनी मोटरसाइकिलों के लिए लंबे समय तक पेंट लाइफ के लिए ओवरलेड ग्राफिक्स के साथ वेट पेंट प्रोसेस का पालन करता है और एक प्रीमियम फिनिश सुनिश्चित करता है, जो लंबे समय तक चलती है। इस बीच, 2024 केटीएम 390 एडवेंचर एक्स और स्पोक व्हील वर्जन नवीनतम मॉडल ईयर के लिए पहले जैसे ही रहेंगे।