लाल सागर और भूमध्य सागर को हिंद महासागर से जोड़ने वाले व्यापारियों के लिए एक महत्वपूर्ण शिपिंग मार्ग बाब-अल-मंडेब जलसंधि के आसपास की स्थिति दिसंबर 2023 से यमन स्थित हउती आतंकवादियों के हमलों के कारण खराब हो गई है। लाल सागर संकट के कारण जहाजों के मार्ग में बदलाव के चलते देश की प्रमुख कार कंपनी मारुति सुजुकी की लागत में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है।

लाल सागर संकट के कारण जहाजों के मार्ग में बदलाव के चलते देश की प्रमुख कार कंपनी मारुति सुजुकी की लागत में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। कंपनी ने इसको लेकर संकेत दे दिए हैं। आइए, जान लेते हैं कि पूरा मामला क्या है?

Maruti Suzuki बढ़ाएगी गाड़ियों के दाम?

वाहन क्षेत्र की इस प्रमुख कंपनी ने पिछले कैलेंडर साल में लगभग 2.7 लाख कारों का निर्यात किया था। हालांकि, कंपनी ने कहा है कि उसे नहीं लगता कि इस मुद्दे का उसके निर्यात पर कुछ विशेष प्रभाव पड़ेगा। कंपनी के कार्यकारी अधिकारी (कारपोरेट मामले) राहुल भारती ने कहा-

उन्होंने कहा कि माल निर्यात के समय में कुछ बदलाव हो सकता है। इससे जहाजों के आने और निर्यात के लिए वाहनों के उठाव में कुछ अनिश्चितता देखने को मिल सकती है।

दिक्कत कहां है?

लाल सागर और भूमध्य सागर को हिंद महासागर से जोड़ने वाले व्यापारियों के लिए एक महत्वपूर्ण शिपिंग मार्ग, बाब-अल-मंडेब जलसंधि के आसपास की स्थिति दिसंबर 2023 से यमन स्थित हउती आतंकवादियों के हमलों के कारण खराब हो गई है।