Oppo ने अपने कस्टमर्स के लिए एक नया फोन लॉन्च किया है जिसे Oppo Reno 11 सीरीज के तहत ही पेश किया गया है। हम Oppo Reno 11F 5G की बात कर रहे है। इस फोन में आपको 5000mAhकी बैटरी 64MP कैमरा और 120Hz का डिस्प्ले दिया जाता है। इस फोन तो थाईलैंड में पेश किया गया है। आइये इसके ऑफर्स और डिस्काउंट के बारे में जानते हैं।

जानी मानी स्मार्टफोन कंपनी Oppo ने अपने कस्टमर्स के लिए एक नया Reno 11F 5G फोन लॉन्च किया है। आपको बता दें कि इस डिवाइस को थाईलैंड में लॉन्च किया गया है। ये मॉडल ओप्पो रेनो 11 5G सीरीज का हिस्सा है, जिसमें पहले से ही दो स्मार्टफोन- Oppo Reno 115G और Oppo Reno 11 Pro शामिल है।]

इन डिवाइस को जनवरी में भारत में लॉन्च किया गया था। ओप्पो रेनो 11F 5G की बात करें तो इस फोन में आपको मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 चिपसेट, 64MP के प्राइमरी रियर कैमरे और 5000mAh की बैटरी मिलती है। आइये इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं।

Oppo Reno 11F 5G की कीमत

  • कीमत की बात करें तो Oppo Reno 11F 5G के 8GB + 256GB वेरिएंट को थाईलैंड में THB 10,990 यानी लगभग 25,540 रुपये में उपलब्ध है।
  • कस्टमर्स इस डिवाइस को एक ई-कॉमर्स पोर्टल लाज़ाडा के माध्यम खरीद सकते हैं।
  • इस फोम को कोरल पर्पल, ओशन ब्लू और पाम ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
  • फिलहाल ये फोन भारत में लॉन्च होगा कि नहीं इसकी कोई जानकारी सामने आई है। हालांकि ये बात सामने ओप्पो रेनो 11F 5G देश में ओप्पो F25 के रूप में लॉन्च किया जा सकता है।