Samsung अपने कस्टमर्स एक खुशखबरी है जिसके तहत Samsung Galaxy A13 4G को Android 14 अपडेट आधारित OneUI 6.1 मिल रहा है। जैसा कि हम जानते हैं कि Galaxy A13 एक बजट फोन है जिसमें आपको 5000mAh की बैटरी 128GB स्टोरेज और 25W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यहां हम आपको इसके लेटेस्ट अपडेट के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

सैमसंग अपने कस्टमर्स के लिए समय-समय पर नए डिवाइस लॉन्च करता रहता है। इन डिवाइस में प्रीमियम, मिड रेंज और बजट फ्रेंडली तीनों तरह के स्मार्टफोन शामिल किए गए है। बजट फोन की लिस्ट में एक नाम सैमसंग गैलेक्सा A13 4G का भी है, जिसे अब Android 14 आधारित OneUI 6.1 अपडेट मिल रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि A13 को केवल दो प्रमुख ओएस अपग्रेड मिलना है, जिससे एंड्रॉइड 14 इसके लिए आखिरी अपडेट है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

इन यूजर्स को मिलेगा अपडेट

  • बता दें कि यह अपडेट केवल कोरियाई यूजर्स के लिए उपलब्ध है। यूजर्स को अपने फ़ोन की सेटिंग > सॉफ़्टवेयर अपडेट मेनू के माध्यम से अपडेट को फर्मवेयर वर्जन A135NKSU5DWL5 के रूप में पा सकते हैं।
  • फिलहाल ये अपडेट अभी अन्य यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन आगे इसे उन्य देशों में पेश किया जाएगा।
  • बता दें कि इस डिवाइस को भारत में अमेजन पर 16,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। 
  •