सैमसंग अपने कस्टमर्स के लिए खुशखबरी लाया है जिसके तहत कंपनी ने अपने Samsung Galaxy Tab A7 के लिए Android 14 अपडेट पेश किया है। इस अपडेट के साथ कंपनी ने अपने कस्टमर्स के लिए बहुत से खास फीचर्स देता है। आज हम आपको इस अपडेट के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइये इसके बारे में जानते हैं।

Samsung भारत के टॉप टेलीकॉम कंपनियों में गिना जाता है। फिलहाल कंपनी ने अपने Samsung Galaxy Tab A7 लाइट के लिए Android 14 अपडेट पेश किया है। सैमसंग अपने प्रोडक्ट्स का विस्तार करते हुए आज Galaxy S24 सीरीज को लॉन्च करने वाला है। ऐसे मेंकंपनी अपने कस्टमर्स के लिए एक और खुशखबरी लाई है, जिसके तहत Galaxy Tab A7 को अपडेट मिल रहा है।

बता दें कि कंपनी ने कुछ समय पहले ही अपनी गैलेक्सी S21, S22 और S23 के लिए जनवरी सिक्योरिटी पैच अपडेट को जारी किया।

Galaxy Tab A7 लाइट को मिला एड्रॉइंड 14 अपडेट

सैमसंग ने गैलेक्सी टैब A7 लाइट के लिए एंड्रॉइड 14 अपडेट जारी किया है, हालांकि ये अपडेट फिलहाल केवल साउथ कोरिया में उपलब्ध है , जो अपडेट फर्मवेयर वर्जन T225NKOU6DWL9 के साथ आता है।

इस अपडेट का डाउनलोड साइज 1.5GB से ज्यादा है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही कंपनी ने इसे अन्य लोगों के लिए पेश कर सकती है।