Hero MotoCorp ने पिछले महीने फिर से नंबर वन पॉजिशन पाने में कामयाब रही है। कंपनी ने अक्टूबर 2023 में साल-दर-साल गिरावट दर्ज की। बिक्री अक्टूबर 2022 में बेची गई 567122 इकाइयों से घटकर 417750 इकाई हो गई है। महीने के आधार पर ग्रोथ की बात करें तो कंपनी ने सितंबर महीने में 315781 यूनिट्स बाइक्स की बिक्री की थी। आइये डिटेल में जानते हैं।

क्या आप भी नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं? अगर हां तो आप सही जगह पर हैं। क्योंकि इस खबर के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं पिछले महीने सबसे अधिक पसंद की जाने वाली टॉप 3 टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनियों के बारे में।

टू-व्हीलर सेल्स रिपोर्ट अक्टूबर

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने हाल ही में सेल्स रिपोर्ट जारी की थी, जहां अक्टूबर 2023 में दोपहिया खुदरा बिक्री में 12.60 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। हालांकि, सितंबर 2023 में बिक्री की तुलना में यह 14.91 प्रतिशत की MoM यानी महीने के आधार पर वृद्धि है। अक्टूबर 2023 के महीने के दौरान दोपहिया वाहन खंड में बिक्री बढ़ाने में विफल रहे, जिसकी खुदरा बिक्री उक्त महीने में 12.60 प्रतिशत कम हो गई। अक्टूबर 2023 में बिक्री घटकर 15,07,756 इकाई रह गई, जो अक्टूबर 2022 में बेची गई 17,25,043 इकाइयों से कम थी। यह 2,17,287 इकाइयों की मात्रा में गिरावट है। आइये जानते हैं अब टॉप 3 बाइक्स के बारे में।

पहले नंबर पर है हीरो मोटकॉर्प

Hero MotoCorp ने पिछले महीने फिर से नंबर वन पॉजिशन पाने में कामयाब रही है। कंपनी ने अक्टूबर 2023 में साल-दर-साल गिरावट दर्ज की। बिक्री अक्टूबर 2022 में बेची गई 5,67,122 इकाइयों से घटकर 4,17,750 इकाई हो गई है। महीने के आधार पर ग्रोथ की बात करें तो कंपनी ने सितंबर महीने में 3,15,781 यूनिट्स बाइक्स की बिक्री की थी, जिसकी तुलना में अक्टूबर महीने में अधिक बिक्री दर्ज हुई है।