राजस्थान के सियासी गलियारों में एक तस्वीर इस वक्त खूब वायरल हो रही है, जिसमें किरोड़ी लाल मीणा और गोविंद सिंह डोटासरा हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं. लंबे समय के बाद यह मुलाकात गुरुवार शाम राजधानी जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में हुई है, जिसमें नए-नए साढ़ू भाई बने दोनों नेताओं के बीच हाल ही के दिनों में दिए गए बयानों को लेकर चर्चा हुई. इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डोटासरा ने मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके मीणा को साढ़ू भाई बनने की बधाई दी. जबकि मीणा ने भी बधाई स्वीकार करते हुए कहा कि साढ़ू भाई बनना इतना भी आसान नहीं है. बड़ी जिम्मेदारी है. निभाना पड़ेगा. इस मुलाकात के 5 दिन पहले, रविवार को कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित किसान महासम्मेलन में शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने कहा था कि, 'किरोड़ी लाल मीणा कल से मेरे साढ़ू भाई बन गए हैं. गोलमा देवी और सुनीता को मैंने बहन बना दिया है. मैं और किरोड़ी, दोनों ही इस पर्ची सरकार का तख्तापलट करना चाहते हैं. मैं चाहता हूं कि जो किसान का काम नहीं कर रहा है, जो दलित पिछड़ों के साथ अपराध नहीं रोक पा रहा है, हमारे नौजवानों को नौकरी नहीं दे रहा है, वो दिल्ली से राजस्थान आई पर्ची को दोबारा बदलना चाहिए. हम दोनों में यही समानता है. इसीलिए हम दोनों साढू हो गए.'
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Loksabha की कार्रवाई दोबारा शुरू होते ही Adhir Ranjan ने सुरक्षा पर उठाए सवाल | Security Breach
Loksabha की कार्रवाई दोबारा शुरू होते ही Adhir Ranjan ने सुरक्षा पर उठाए सवाल | Security Breach
जल्द ही 140 सीरीज के नंबर से आएगा प्रमोशनल कॉल, कमर्शियल मैसेज भेजने के लिए यूजर्स से लेनी होगी इजाजत
आने वाले महीनों में अलग सीरीज के नंबर से मार्केटिंग व सेवा काल की सुविधा पर अमल शुरू हो जाएगा।...
અમરેલી જિલ્લાના ખાંભા તાલુકાના જામકા ગામેથી બોગસ ડોક્ટરને ઝડપી પાડતી અમરેલી એસ.ઓ.જી.ટીમ.
સરકાર માન્ય એલોપેથીક સારવાર કરવા માટેની ડિગ્રી વગર ક્લિનિક ચલાવી દર્દીઓ પાસેથી ફી લઇ સારવાર આપી...
ડીસામાં મંજૂરી વગર બનતાં શોપિંગ માલિકોને નગરપાલિકાની નોટીસ આપવા છતાં બાંધકામ ચાલુ
ડીસા નગરપાલિકા વિસ્તારમાં ગેરકાયદે અને મંજૂરી વગર બનતા શોપીંગનું કામ બંધ કરવા અને કાગળો રજૂ કરવા...
महाराष्ट्र पोलीस संघटनेच्या बैठकीला कोकणातून असंख्य कार्यकर्ते जाणार; कोकण विभाग प्रमुख सैफ सुर्वे यांची माहिती
चिपळूण: महाराष्ट्र पोलीस संघटनेच्या १३ रोजी शिर्डी येथे होणाऱ्या बैठकीला कोकणातून असंख्य कार्यकते...