वाशिंगटन। अमेरिका के इंडियाना राज्य में पिछले हफ्ते एक हमलावर ने 24 वर्षीय भारतीय छात्र वरुण राज पुचा को एक फिटनेस सेंटर में चाकू मार दिया गया था। गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिस विश्वविद्यालय का वरुण छात्र था उसने सूचना दी कि वरुण ने दम तोड़ दिया है। वालपराइसो यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस के छात्र वरुण को 29 अक्टूबर को सार्वजनिक जिम में 24 वर्षीय हमलावर जॉर्डन एंड्रेड ने चाकू से सिर में वार कर दिया था। इस मामले की जांच अधिकारी अभी भी कर रहे हैं।

वरुण कंप्यूटर विज्ञान का छात्र है। घटना के बाद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर घातक हथियार से हमला करने और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है।

वालपराइसो विश्वविद्यालय ने वरुण के लिए जताया शोक 

वालपराइसो विश्वविद्यालय ने बुधवार को एक बयान में कहा, “भारी मन से हम वरुण राज पुचा के निधन की खबर आपसे साझा कर रहे हैं। हमारे कैंपस समुदाय ने आज एक अपने छात्र को खो दिया है और इस दुख के समय   हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं वरुण के परिवार और दोस्तों के साथ हैं।

हमलावर हुआ गिरफ्तार

घटना के बाद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर घातक हथियार से हमला करने और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है। 16 नवंबर को वालपराइसो विश्वविद्यालय परिसर में वरुण की स्मृति और स्मारक की एक सेवा की योजना बनाई जा रही है।