टोयोटा की लेटेस्ट एमपीवी के सीएनजी वर्जन की डिमांड इसके स्टैंडर्ड वर्जन से ज्यादा है। रुमियन सीएनजी पर वेटिंग पीरियड 18 महीने या डेढ़ साल तक जा सकती है यह इस बात पर निर्भर करता है कि खरीदार ने इसे कहां बुक किया है। वहीं इनोवा हाईक्रॉस के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट का वेटिंग पीरियड 15 महीने तक बढ़ गया है।

अगर आप इस महीने टोयोटा की नई कार घर लाने की सोच रहे हैं, तो इससे पहले कंपनी के प्रोडक्ट्स पर होने वाले लंबे वेटिंग पीरियड के बारे में जान लीजिए। कार निर्माता ने अपने सभी मॉडलों के लिए अस्थायी प्रतीक्षा अवधि का खुलासा किया है। 

कुछ ऐसी कारें हैं, जिनकी डिलीवरी के लिए आपको अगली दिवाली तक का इंतजार करना पड़ सकता है। आइए, Rumion CNG, Urban Cruiser HyRyder CNG, Innova HyCross hybrid और Toyota Vellfire जैसी कारों की प्रतीक्षा अवधि के बारे में जान लेते हैं।

Toyota Rumion CNG

टोयोटा की लेटेस्ट एमपीवी के सीएनजी वर्जन की डिमांड इसके स्टैंडर्ड वर्जन से ज्यादा है। इसे इस साल अगस्त में 10.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था और ये पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट में बेची जाती है। रुमियन सीएनजी पर वेटिंग पीरियड 18 महीने या डेढ़ साल तक जा सकती है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि खरीदार ने इसे कहां बुक किया है।